Search

 
 
 

मंत्री आलमगीर के OSD संजीव व जहांगीर से 5 दिन पूछताछ करेगी ED,कोर्ट ने दी अनुमति

 
Ranchi : रिमांड अवधि पूरी होने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल और उसके सहायक जहांगीर को कोर्ट में पेश किया. दोनों की गिरफ्तारी पिछले सोमवार को हुई थी. रांची PMLA (प्रीवेन्शन ऑफ़ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट में दोनों को पेश करने के बाद एजेंसी ने इनसे पूछताछ के लिए दोबारा रिमांड मांगी. जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए दोनों की रिमांड पांच दिनों के लिए बढ़ा दी है. यहां बता दें कि संजीव लाल के सहायक जहांगीर के घर से ईडी ने 35.23 करोड़ रुपये नगद बरामद किए थे. वहीं संजीव लाल के करीबी बिल्डर मुन्ना सिंह के यहां से तीन करोड़ रुपये बरामद हुए थे. इसी केस में एजेंसी में मंत्री आलमगीर आलम को भी समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है. इसे भी पढ़ें -सीबीएसई">https://lagatar.in/cbse-board-12th-result-released-87-98-percent-passed-girls-outperformed-boys/">सीबीएसई

बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 87.98 फीसदी पास, लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही