Search

 
 
 

सीएम आवास से जब्त कार के संबंध में ईडी आज सांसद धीरज साहू से करेगी पूछताछ

 
Ranchi  : कांग्रेस राज्यसभा सांसद धीरज साहू शनिवार को इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) पूछताछ करेगी. बीते 29 जनवरी को दिल्ली स्थित मुख्यमंत्री आवास से जब्त कार के संबंध में सांसद धीरज साहू से पूछताछ की जायेगी. इधर पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और आर्किटेक्ट विनोद सिंह से भी पूछताछ जारी है. इससे पहले ईडी ने शुक्रवार को पूर्व प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू का मोबाइल फोन डेटा जांच के लिए लिया. बता दें कि ईडी ने सांसद धीरज साहू को समन भेज कर 10 फरवरी को रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में हाजिर होने का निर्देश दिया था.

फ्लैट से जब्त दस्तावेज के मद्देनजर सांसद को जारी किया गया समन 

ईडी ने कोलकाता में प्रेमनाथ अग्रवाल के घर पर छापेमारी के दौरान मिली जानकारी के बाद गुरुग्राम स्थित एक आलीशान फ्लैट पर छापा मारा था. अग्रवाल ने इसे अपना कार्यालय बताया था. जबकि वहां मौजूद केयर टेकर ने फ्लैट को सांसद धीरज साहू का बताया. अग्रवाल के बेटे योगेश ने दिल्ली से कार जब्त होने के बाद एक व्हाट्सऐप ग्रुप बनाया था. इस व्हाट्सऐप ग्रुप से मिली जानकारी और गुरुग्राम स्थित फ्लैट से जब्त दस्तावेज के मद्देनजर ईडी ने सांसद को समन जारी किया है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही