Search

 
 
 

ईडी सोमवार को पीएलएफआइ सुप्रीमो दिनेश गोप से जेल में पूछताछ करेगी

 
Ranchi : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) सोमवार को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में पीएलएफआइ सुप्रीमो दिनेश गोप से पूछताछ करेगी. दिनेश गोप को गत 21 मई को एनआईए ने गिरफ्तार किया था. उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की थी. एनआईए की पूछताछ में दिनेश गोप ने लेवी से मिले पैसों को लेकर कई अहम जानकारियां दी थीं. उसने एनआईए के अधिकारियों को बताया था कि रांची और उसके आसपास उसने जमीन से लेकर व्यापार तक में करोड़ों रुपये का निवेश किया है. इसमें काम में कई लोगों ने उसका सहयोग किया. आतंक के बल पर अकूत संपत्ति खड़ा करने वाले दिनेश गोप द्वारा मनी लांड्रिंग की आशंका को देखते हुए अब ईडी उससे पूछताछ करेगी.

शेल कंपनियों में भी किया है निवेश

जानकारी के अनुसार, दिनेश गोप ने आतंक दिखाकर वसूले गए पैसे का निवेश शेल कंपनियों में भी किया है. इन कंपनियों का संचालन उसकी दोनों पत्नियां करती थीं. शेल कंपनियों के नाम का भी खुलासा हो चुका है. नोटबंदी के बाद दिनेश गोप का एक सहयोगी भी गिरफ्तार किया गया था. उसने स्वीकार किया था कि वह दिनेश गोप के पुराने नोट को बदलने आया था.

नेताओं और पुलिस से सांठगांठ की भी जांच कर सकती है ईडी

ईडी दिनेश गोप से रुपयों के लेनदेन से लेकर नेताओं और पुलिसवालों के उसकी साठगांठ पर भी पूछताछ कर सकती है. इससे पहले ईडी दिनेश गोप को विदेशी हथियार बेचने के नाम पर ठगी करने वाले निवेश पूछताछ की जा चुकी है. निवेश को पिछले साल गिरफ्तार किया गया था. वह अभी जेल में है.
इसे भी पढ़ें – हजारीबागः">https://lagatar.in/hazaribagh-three-youths-of-khunti-arrested-with-four-kg-of-opium/">हजारीबागः

चार किलो अफीम के साथ खूंटी के तीन युवक गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही