Search

 
 
 

PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप के सहयोगी निवेश कुमार से 3 दिन और पूछताछ करेगी ED

 
Ranchi : पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप के सहयोगी निवेश कुमार से ईडी तीन दिन और पूछताछ करेगी. निवेश कुमार की पांच दिनों की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद उसे पीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया. ईडी ने फिर से पूछताछ की आवश्यकता बताते हुए उसकी रिमांड अवधि बढ़ने का आग्रह कोर्ट से किया. इसके बाद ईडी के विशेष न्यायाधीश दिनेश राय की कोर्ट ने निवेश कुमार से पूछताछ के लिए तीन दिन की और रिमांड ईडी को प्रदान की है. इसे भी पढ़ें -एचईसी">https://lagatar.in/hec-officers-association-members-remain-on-leave-today-will-agitate/">एचईसी

ऑफिसर्स एसोसिएशन के सदस्य आज रहे अवकाश पर, करेंगे आंदोलन

ईडी ने नौ लोगों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस किया है

ईडी ने पिछले साल नवंबर महीने में दिनेश गोप के नजदीकी नौ लोगों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस किया है. जिसमें निवेश कुमार का भी नाम शामिल है. बताते चलें कि छह जनवरी 2022 को धुर्वा डैम के पास से नक्सलरोधी अभियान में लगे सुरक्षाबलों और पुलिस ने नक्सली संगठन पीएलएफआई के मुखिया दिनेश गोप के नजदीकी आठ लोगों को लेवी की 77 लाख रुपए के साथ गिरफ्तार किया था. इसी मामले को लेकर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के तहत केस दर्ज किया है. इसे भी पढ़ें -राम">https://lagatar.in/opposition-parties-should-stop-commenting-on-ram-mandir-pran-pratistha-ceremony-bjp/">राम

मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर टिप्पणी करना बंद करें विपक्षी दल : भाजपा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही