Search

 
 
 

हेमंत सोरेन से जुड़े लैंड स्कैम में फर्जी डीड बनाने के मास्टरमाइंड सद्दाम से 16 अप्रैल तक पूछताछ करेगी ED, कोर्ट ने दी मंजूरी

 
Ranchi :   पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े लैंड स्कैम केस के दूसरे आरोपी मोहम्मद सद्दाम से पूछताछ का सिलसिला जारी रहेगा. फर्जी डीड बनाने के मास्टरमाइंड सद्दाम की रिमांड खत्म होने के बाद शुक्रवार को उन्हें रांची PMLA (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की स्पेशल कोर्ट में कड़ी सुरक्षा के बीच पेश किया गया. इस दौरान ईडी के विशेष लोक अभियोजक रमित सत्येंद्र ने कोर्ट से सद्दाम से पांच दिनों तक पूछताछ की अनुमति मांगी. जिसका आरोपी की अधिवक्ता स्नेह सिंह ने विरोध किया. दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद कोर्ट ने ईडी को सद्दाम से 16 अप्रैल तक पूछताछ की अनुमति दे दी. सद्दाम ईडी के कांड संख्या 5/2023 और 1/2023 में भी आरोपी है. उसके पास से केंद्रीय एजेंसी ईडी ने करीब 36 से ज्यादा डीड बरामद की थी, जो अलग-अलग भूमि से जुड़े थे.

लैंड स्कैम में अबतक इन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है ईडी  

बता दें कि लैंड स्कैम की अब तक की जांच में ईडी अमित अग्रवाल, दिलीप घोष, रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन, बड़ागाईं अंचल के राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद, कथित रैयत प्रदीप बागची, जमीन कारोबारी अफसर अली, इम्तियाज खान, तल्हा खान और फैयाज खान को गिरफ्तार कर चुकी है. सभी आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही