Search

 
 
 

ईडी कल करेगी साहेबगंज डीसी से पूछताछ, पहले समन पर नहीं हुए थे हाजिर

 
Ranchi: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) शुक्रवार को साहेबगंज डीसी रामनिवास यादव से पूछताछ करेगी. इससे पहले बीते 11 जनवरी को ईडी ने रामनिवास यादव को पूछताछ के लिए उपस्थित होने को कहा था. हालांकि वो ईडी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए थे. जिसके बाद बुधवार को ईडी ने दूसरा समन भेजकर डीसी को 19 जनवरी को पूछताछ के लिए बुलाया है. बीते तीन जनवरी को ईडी ने साहिबगंज डीसी के आवास, कार्यालय और उनके राजस्थान स्थित आवास पर एक साथ छापेमारी की थी. रेड के दौरान साहिबगंज डीसी रामनिवास यादव के पास से रिश्वत में मिले आठ लाख रुपए के साथ-साथ नाइन एमएम पिस्टल की 21 कारतूस भी मिले थे. ईडी ने अपनी जांच में पाया है कि डीसी रामनिवास यादव ने साहिबगंज में पोस्टिंग के बाद अपने सैलरी अकाउंट से कभी पैसे नहीं निकाले. इस सारे मामले को लेकर ईडी उनसे पूछताछ करेगी. इसे भी पढ़ें -मोदी">https://lagatar.in/modi-governments-poverty-reduction-data-is-wrong-it-is-a-conspiracy-to-deprive-25-crore-people-of-free-food-grains-congress/">मोदी

सरकार का गरीबी कम होने का आंकड़ा गलत,  यह 25 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज से वंचित करने की साजिश : कांग्रेस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही