Search

 
 
 

BREAKING : साहिबगंज के माइंस कारोबारी कृष्णा साहा से पूछताछ करेगी ED, कोर्ट ने दी इजाजत

 
Ranchi : 1000 करोड़ के अवैध खनन केस में गिरफ्तार साहिबगंज के पत्थर कारोबारी कृष्णा साहा को रांची PMLA ( प्रीवेन्शन ऑफ मनी लाउंड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट में प्रस्तुत किया गया. इस दौरान ED के अधिवक्ता ने कृष्णा साहा को पूछताछ के लिए सात दिन की रिमांड कोर्ट से मांगी. ED की ओर से उपस्थित विशेष लोक अभियोजक शिव कुमार ऊर्फ काका जी की बहस सुनने के बाद ED के आग्रह को स्वीकार करते हुए कोर्ट ने पांच दिन की रिमांड पर लेकर कृष्णा साहा से पूछताछ की इजाजत दी है. बता दें कि ईडी ने बुधवार को लंबी पूछताछ के बाद कृष्णा साहा को देर शाम गिरफ्तार किया था. एक जुलाई को कृष्णा साहा को ईडी ने समन भेजकर रांची स्थित जोनल कार्यालय में पांच जुलाई को उपस्थित होने को कहा था. साहिबगंज जिले के पतना अंचल क्षेत्र के चपांडे पहाड़ में 30 जून की रात अवैध खनन के दौरान दो मजदूरों की मौत मामले में रंगा थाने में पत्थर कारोबारी कृष्णा साहा व अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. इसे भी पढ़ें -उमेश">https://lagatar.in/umesh-singh-lockup-death-case-hc-directs-government-to-give-5-lakh-compensation/">उमेश

सिंह लॉकअप मौत मामला : HC का निर्देश, 5 लाख मुआवजा दे सरकार, पुलिस पर करें कार्रवाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही