Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शेखर कुशवाहा से 4 दिनों तक पूछताछ करेगी ED, शेखर ने कबूले कई नाम

Ranchi : जमीन कारोबारी शेखर कुशवाहा से ईडी की पूछताछ जारी रहेगी. कोर्ट ने इसकी इजाजत दे दी है. शुक्रवार को 3 दिनों की रिमांड पूरी होने के बाद शेखर कुशवाहा को रांची PMLA (प्रीवेन्शन ऑफ़ मनी लाउंड्रिंग एक्ट) के विशेष कोर्ट में पेश किया गया. पेशी के दौरान एजेंसी के अधिवक्ता ने कोर्ट से यह आग्रह किया कि शेखर कुशवाहा को फिर से रिमांड पर लेकर 5 दिनों तक पूछताछ की अनुमति दी जाये. जिसका बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने विरोध किया. दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद कोर्ट ने चार दिनों की रिमांड दी है. ईडी ने भूमि घोटाले से संबंधित केस में कुशवाहा की गिरफ्तारी की है. उससे अब तक हुई पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं. उसने ईडी को यह जानकारी दी है कि आदिवासी जमीन को जनरल बना कर बेचने का गोरखधंधा करने के खेल में कौन-कौन शामिल है. वहीं शेखर कुशवाहा ने ईडी के समक्ष कई ऐसे नाम कबूले हैं, जो लैंड स्कैम के सिंडिकेट में शामिल है. इसे भी पढ़ें -">https://lagatar.in/neet-paper-leak-case-investigation-agency-will-interrogate-tejashwi-yadavs-personal-secretary-pritam/">

 NEET पेपर लीक मामला : तेजस्वी यादव के निजी सचिव प्रीतम से जांच एजेंसी करेगी पूछताछ…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही