Search

शेखर कुशवाहा से तीन दिनों तक ED करेगी पूछताछ, कोर्ट ने दी अनुमति

 Ranchi : जमीन कारोबारी शेखर कुशवाहा से ED 3 दिनों तक रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी, कोर्ट ने इसकी अनुमति दे दी है. बुधवार को शेखर कुशवाहा की गिरफ़्तारी के बाद उसे गुरुवार को रांची PMLA (प्रीवेन्शन ऑफ़ मनी लाउंड्रिंग एक्ट) के विशेष कोर्ट में पेश किया गया था. पेशी के दौरान एजेंसी के अधिवक्ता ने कोर्ट से यह आग्रह किया कि शेखर कुशवाहा को रिमांड पर लेकर पूछताछ की अनुमति दी जाये. जिसका बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने विरोध किया. ED ने भूमि घोटाले से संबंधित केस में कुशवाहा गिरफ्तारी की है.उम्मीद की जा रही है कि शेखर कुशवाहा से होने वाली पूछताछ में कई अहम खुलासे हो सकते है और कई ऐसे लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं, जो पर्दे के पीछे रहकर आदिवासी जमीन को जनरल बना कर बेचने का गोरखधंधा करने के खेल में शामिल हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//