Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को कल कोर्ट में पेश करेगी ईडी, भेजे जाएंगे न्यायिक हिरासत में

Advertisement
Advertisement
Ranchi : पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की 13 दिनों की ईडी रिमांड की अवधि गुरुवार को समाप्त हो रही है. जिसके बाद ईडी की टीम उन्हें ईडी की विशेष अदालत में पेश करेगी. पेशी के साथ उन्हें बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार भेज दिया जाएगा. गौरतलब है कि हेमंत सोरेन को ईडी ने जमीन घोटाला मामले में बीते 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था. जिसके बाद उन्हें तीन बार रिमांड पर लेकर कुल 13 दिनों तक पूछताछ कर चुकी है. इसे भी पढ़ें -संयुक्त">https://lagatar.in/pm-modi-inaugurates-hindu-temple-in-abu-dhabi-capital-of-uae/">संयुक्त

अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में पीएम मोदी ने हिंदू मंदिर का उद्घाटन किया

ईडी जांच में हेमंत सोरेन व विनोद सिंह का 201 पन्ने का चैट आया सामने

कोर्ट में हेमंत की पेशी के दौरान ईडी ने अदालत के समक्ष दावा किया है कि हेमंत सोरेन और विनोद के बीच 201 पन्नों का नया चैट निकाला गया है. ईडी का दावा यह भी है कि इस चैट में बरियातु की 8.5 एकड़ हेमंत सोरेन के कब्जे वाली जमीन पर होने वाले निर्माण से संबंधित कई मामले हैं. जो पीएमएलए 2022 के अंतर्गत आते हैं. ईडी द्वारा पहले के रिमांड में यह भी कहा गया है कि व्हाट्सएप चैट में न केवल कई संपत्तियों के बारे में गोपनीय जानकारी का आदान-प्रदान शामिल है, बल्कि ट्रांसफर-पोस्टिंग, सरकारी रिकॉर्ड साझा करने आदि से संबंधित अन्य आपत्तिजनक जानकारी भी शामिल है, जिसमें से बड़ी रकम भी शामिल है. ऐसा प्रतीत होता है कि धन का सृजन और लेन-देन किया गया है.

बैंक्वेट हॉल के निर्माण का नक्शा हेमंत सोरेन को चैट के जरिए भेजा था

6 अप्रैल 2021 को विनोद सिंह ने बैंक्वेट हॉल के निर्माण का नक्शा हेमंत सोरेन को चैट के जरिए भेजा था. ईडी का दावा है कि इस चैट में जो लोकेशन दिया गया है, वह बरियातु स्थित 8.5 एकड़ जमीन है. जिसपर हेमंत सोरेन का कब्जा है. ईडी ने कोर्ट को बताया कि हेमंत सोरेन संपत्ति से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी साझा नहीं कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें -हेमंत">https://lagatar.in/jmm-fast-tomorrow-to-protest-against-harassment-of-hemant/">हेमंत

को प्रताड़ित करने के विरोध में झामुमो का अनशन कल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही