Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जालसाजी करने वाले DJN ग्रुप पर ED जल्द करेगी चार्जशीट

Advertisement
Advertisement
Ranchi: निवेशकों से करोड़ों की जालसाजी कर फरार होने वाले डीजेएन ग्रुप के खिलाफ ED जल्द चार्जशीट दाखिल करेगी. बताते चलें कि ईडी ने डीजेएन ग्रुप पर कार्रवाई करते हुए करोड़ों की चल-अचल संपत्ति प्रवर्तन निदेशालय अटैच कर ली है. ईडी ने यह कार्रवाई मनी लाउंड्रिंग एक्ट के तहत की है. जब्त संपत्ति में गढ़वा, लातेहार और रांची जिले में ग्रुप के बैंक खाते, गाड़िया और अचल संपत्ति शामिल हैं. इसे भी पढ़ें-RMC">https://lagatar.in/rmc-appeals-to-the-residents-do-not-pay-user-charges/">RMC

ने शहरवासियों से की अपील, यूजर चार्ज का न करें भुगतान

लालपुर थाने में दर्ज हुई थी प्राथमिकी

ईडी ने रांची के लालपुर थाने में 220/2016 में दर्ज केस और चार्जशीट के बाद मनी लाउंड्रिंग एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू की थी. यह केस जितेंद्र मोहन सिन्हा, विशाल कुमार सिन्हा, प्रशांत कुमार सिन्हा और इवाटोली के रहने वाले संतोष के विरुद्ध दर्ज था. ईडी ने जांच में पाया कि मेसर्स डीजेएन कमोडिटिज विशाल कुमार सिन्हा की मुंबई स्थित एमसीएक्स से पंजीकृत थी. इस कंपनी के निदेशकों ने एक साजिश के तहत मिलजुलकर निवेशकों के साथ धोखाधड़ी की. इन लोगों ने डीजेएन कमोडिटिज के नाम से एक ऑफलाइन बिजनेस शुरू किया और लोगों को ठगा. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-accused-convicted-in-rape-and-dead-body-recovery-of-five-year-old-girl-in-sidgora/">जमशेदपुर

: सिदगोड़ा में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म और शव बरामदगी में आरोपी दोषी करार

ईडी को जांच में क्या-क्या मिला

डीजेएन कमोडिटिज (ऑफलाइन) ने निवेशकों से रुपयों को ऑनलाइन बिजनेस के नाम पर जमा करवाया. यह झांसा दिया कि प्रति माह उच्च ब्याज देंगे. इसके बाद निवेशकों के पैसे को लेकर फरार होने की कोशिश की और पकड़े गए. इस मामले में ईडी जल्द चार्जशीट दाखिल करेगी. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही