Search

 
 
 

सस्पेंड IAS पूजा सिंघल व CA सुमन के खिलाफ ईडी जल्द दायर करेगी चार्जशीट

 
Ranchi:  खूंटी जिला  में हुए मनरेगा घोटाले में निलंबित आईएएस पूजा सिंघल के खिलाफ ईडी इस महीने के अंत तक चार्जशीट दायर कर सकती है. इस चार्जशीट में चार्टर्ड अकाउंटेंट सुमन सिंह का भी नाम शामिल होगा, जिसके बारे में कहा जाता है कि उसने कबूल किया था कि वह आईएएस अधिकारी के बेहिसाब पैसे का प्रबंधन करता था. इसे भी पढ़ें -रांची">https://lagatar.in/ranchi-violence-police-recovered-1075-stones-39-fired-bullets-and-110-pairs-of-slippers-and-shoes-and-gave-seizure-list-in-court/">रांची

हिंसा : पुलिस ने 1075 पत्थर, 39 फायर की गई बुलेट व 110 जोड़ी चप्पल-जूते बरामद कर कोर्ट में दी जब्ती सूची

कई ठिकानों पर हुई थी छापेमारी

बता दें कि ईडी ने पांच मई को पूजा सिंघल के 25 ठिकानों पर छापेमारी की थी. जिसके बाद ईडी ने पूजा सिंघल और सीए सुमन सिंह को गिरफ्तार किया था. दोनों से 14 दिनों की पुलिस हिरासत में पूछताछ की गई, जिससे ईडी को बेहिसाब पैसे और आवास के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां मिलीं. इसके अलावा कई जिलों के डीएमओ के खिलाफ मिले सबूतों की जांच चल रही है और संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है कि कुछ डीएमओ का आरोपियों की सूची में नाम हो. गौरतलब है कि ईडी ने छापेमारी के दौरान सुमन सिंह के आवास और कार्यालय से 19.31 करोड़ रुपये की नकदी भी बरामद की थी. इसे भी पढ़ें –राहुल">https://lagatar.in/eds-interrogation-on-rahul-gandhi-continues-congresss-protest-march-was-stopped-by-police-rahuls-attack-on-modi-the-public-is-suffering-the-consequences-of-your-reforms/">राहुल

गांधी से ED की पूछताछ जारी, कांग्रेस के विरोध मार्च को पुलिस ने रोका, राहुल का मोदी पर हमला, आपके सुधार वाले फायदों के परिणाम जनता भुगत रही है
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही