Search

 
 
 

सुप्रीम कोर्ट के वकील को भेजा गया नोटिस ईडी ने वापस लिया

सुप्रीम कोर्ट के वरीय अधिवक्ता द्वारा मनी लाउंड्रिंग के एक मामले में मेसर्स केयर हेल्थ इंश्यूरेंस को कानूनी सलाह देने की वजह से ईडी ने उन्हें समन भेजा था.
 

 New Delhi :  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की मुंबई शाखा ने सुप्रीम कोर्ट के वरीय अधिवक्ता प्रताप वेणुगोपाल को समन भेज कर 24 जून को पूछताछ के लिए हाजिर होने का निर्देश दिया था.

 

ईडी द्वारा भेजे गये समन का सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट ऑन रेकार्ड एसोसिएशन ने विरोध किया था. एसोसिएशन के विरोध से बाद ईडी द्वारा  समन वापस ले लिये जाने की खबर है. 

 

 

दरअसल सुप्रीम कोर्ट के वरीय अधिवक्ता द्वारा मनी लाउंड्रिंग के एक मामले में मेसर्स केयर हेल्थ इंश्यूरेंस को कानूनी सलाह देने की वजह से ईडी ने उन्हें समन भेजा था. ईडी द्वारा भेजे गये  इसी समन का सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट ऑन रेकार्ड एसोसिएशन ने विरोध किया था. 

 

सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट ऑन रेकार्ड एसोसिएशन ने इस मामले में मुख्य न्यायाधीश को एक पत्र लिखा. इसमें मुख्य न्यायाधीश से अनुरोध किया गया कि वह इस मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वतः संज्ञान लेकर कार्रवाई करे.

 

 एसोसिएशन के पत्र में यह भी कहा गया था कि ईडी द्वारा जारी किया गया समन वकील व मुवक्किल के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है. साथ ही यह भी कहा गया था कि ईडी के समन का लीगल प्रोफेशन पर गलत प्रभाव पड़ेगा. एसोसिएशन के विरोध से बाद ईडी ने समन वापस ले लिया.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही