Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ED के गवाह का कोर्ट में बयान- पल्स बनाने के लिए पूजा सिंघल और उनके पति अभिषेक ने कैश और चेक से दिये पैसे

Advertisement
Advertisement
Ranchi : निलंबित IAS पूजा सिंघल से जुड़े अवैध खनन और मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED की ओर से गवाह का बयान कोर्ट में दर्ज कराया गया. ED की ओर से अक्षत कटियार ने कोर्ट में अपना बयान दिया. अक्षत उस कंस्ट्रक्शन कंपनी के संचालक हैं, जिसने पूजा सिंघल और उनके पति के द्वारा चलाए जा रहे पल्स अस्पताल की बिल्डिंग का निर्माण कार्य किया है. अक्षत ने अपने बयान में कोर्ट को बताया कि बिल्डिंग निर्माण के लिए उन्हें सभी पैसों का भुगतान कैश और चेक के माध्यम से किया गया है. अलग-अलग समय पर पूजा सिंघल और उनके पति अभिषेक झा उन्हें चेक और नकद राशि दिया करते थे. ED की ओर से बयान दर्ज होने के बाद अब बचाव पक्ष गवाह का क्रॉस एग्जामिनेशन करेगा. सुनवाई के दौरान निलंबित IAS पूजा सिंघल भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत के समक्ष उपस्थित रहीं. अब अदालत 22 सितंबर को इस मामले में सुनवाई करेगा. इसे भी पढ़ें : जमीन">https://lagatar.in/job-in-exchange-for-land-case-big-blow-to-lalu-yadav-cbi-gets-approval-from-home-ministry-to-prosecute/">जमीन

के बदले नौकरी मामला : लालू यादव के खिलाफ चलेगा केस, गृह मंत्रालय ने CBI को दी मंजूरी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही