Search

 
 
 

एजबेस्टन टेस्ट: इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 7 विकेट से दी मात, रूट-बेयरेस्टो का शतक

 
New Delhi: एजबेस्टन टेस्ट में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 7 विकेट से हराकर धूल चटा दी. जो रूट और जॉनी बेयरसेस्टो के शानदार शतक की बदौलत इंग्लैंड ने 378 रनों का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया. जो रूट ने नाबाद 142 रन जबकि जॉनी बेयरेस्टो ने 114 (नाबाद) जोरदार पारी खेली. इसी के साथ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज 2-2 से बराबर हो गया. इसे भी पढ़ें-साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-babulal-engaged-in-making-prime-ministers-program-a-success-held-a-meeting-with-the-workers/">साहिबगंज

: बाबूलाल प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे, कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की

दूसरी पारी में टीम इंडिया की खराब बैटिंग

इंग्लैंड से पहली पारी में 132 रनों की लीड लेने वाली टीम इंडिया की बैटिंग दूसरी पारी में लड़खड़ा गई. केवल चेतेश्वर पुजारा और ऋषभ पंत हाफ सेंचुरी जड़ सके. बाकी बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं कर पाये. दूसरी पारी में टीम इंडिया 245 रनों पर ही सिमट गई, इस तरह इंग्लैंड को 378 रनों का लक्ष्य मिला जो इंग्लैंड ने आसानी हासिल कर लिया. स्कोर कार्ड टीम इंडिया- 416 और 245 इंग्लैंड- 284 और 378 (7 विकेट खोकर) [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही