Search

 
 
 

एजबेस्टन टेस्ट: बेयरेस्टो के दम पर इंग्लैंड ने बनाये 284 रन, सिराज ने झटके 4 विकेट

 
New Delhi: एजबेस्टन टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड की पहली पारी 284 रनों पर सिमट गई. इंग्लैंड की तरफ से जॉनी बेयरेस्टो ने शानदार शतक जड़ा. वो मोहम्मद शमी की गेंद पर 106 रन बनाकर आउट हुए. भारत ने अपनी दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना शुरू कर दिया है. उसने पहला विकेट पहले ही ओवर में गंवा दिया है. गिल 4 रन बनाकर आउट हो गए. पुजारा और विहारी क्रीज पर हैं. समाचार लिखे जाने तक भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 27 रन बना लिये हैं. इसे भी पढ़ें-PLFI">https://lagatar.in/investigation-of-plfi-militant-punai-oraon-encounter-case-completed/">PLFI

उग्रवादी पुनई उरांव एनकाउंटर मामले की जांच पूरी

पहली पारी के आधार पर भारत को 132 रनों की बढ़त

भारत ने पहली पारी में 132 रन की अहम बढ़त हासिल कर ली है. दूसरे दिन इंग्लैंड ने जब 5 विकेट पर 84 रन से आगे खेलना शुरू किया, तो उस पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा था, लेकिन जॉनी बैर्यस्टो के शतक और भारतीय पेसरों की दूसरे दिन की तुलना में खराब गेंदबाजी से फॉलोऑन नहीं हुआ. बेन स्टोक्स (25) और सैम बिलिंग्स (36) ने भी उपयोगी योगदान दिया. इंग्लैंड की पहली पारी 284 रनों पर खत्म हुयी. भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा चार, बुमराह ने तीन, शमी ने दो और शार्दुल ठाकुर ने 1 विकेट लिया. इसे भी पढ़ें-जामताड़ा">https://lagatar.in/jamtara-preparations-for-pms-deoghar-tour-in-full-swing-thousands-of-bjp-workers-will-participate-in-the-program/">जामताड़ा

: पीएम के देवघर दौरे की तैयारी जोरों पर, कार्यक्रम में हजारों बीजेपी कार्यकर्ता लेंगे भाग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही