Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बीबीसी के खिलाफ ईडी की कार्रवाई, कांग्रेस भड़की, कहा, प्रेस की आवाज को दबाया जा रहा है

NewDelhi : कांग्रेस ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा बीबीसी (ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन) इंडिया के खिलाफ विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत मामला दर्ज किये जाने के बाद आज गुरुवार को आरोप लगाया कि प्रेस की आवाज को दबाया जा रहा है. यह कार्यपालिका का आतंक है. पार्टी प्रवक्ता अंशुल अविजित ने संवाददाताओं से कहा, अभिव्यक्ति की आजादी छीनी जा रही है. कानूनों का दुरुपयोग हो रहा है, संस्थाओं को हथियार बनाया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : असद">https://lagatar.in/asad-encounter-yogi-praises-up-stf-fake-encounter-in-the-eyes-of-akhilesh-yadav-mayawati/">असद

एनकाउंटर : योगी ने यूपी STF की सराहना की, अखिलेश यादव, मायावती की नजर में फेक एनकाउंटर

हम लड़ते रहेंगे, आवाज उठाते रहेंगे

प्रेस की आवाज को दबाया जा रहा है. यह माहौल है. यहां पर कार्यपालिका का आंतक है, और कुछ नहीं. उन्होंने कहा, हम लड़ते रहेंगे, आवाज उठाते रहेंगे. उल्लेखनीय है कि प्रवर्तन ईडी ने विदेशी मुद्रा विनिमय संबंधी कथित उल्लंघन को लेकर समाचार प्रसारक बीबीसी इंडिया के खिलाफ विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत मामला दर्ज किया है. आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी. यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब आयकर विभाग ने फरवरी में दिल्ली में बीबीसी कार्यालय परिसरों का सर्वे किया था. wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही