Ranchi : मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी पूर्व सीएम और बरहेट के विधायक हेमंत सोरेन के खिलाफ ED (प्रवर्तन निदेशालय) द्वारा दर्ज शिकायत वाद (कंप्लेन केस) पर अब रांची सिविल कोर्ट के एमपी एमएलए कोर्ट में सुनवाई होगी. इससे पहले इस केस की सुनवाई रांची सिविल कोर्ट के CJM (मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी) की कोर्ट में चल रही थी. कोर्ट ने हेमंत सोरेन को अपना पक्ष रखने के लिए समन जारी किया था. लेकिन CJM कोर्ट से इस मामले को एमपी एमएलए की विशेष कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया गया है. जहां अगली सुनवाई 15 जून को होगी.
पूर्व CM हेमंत के खिलाफ ED का कम्प्लेन केस MP-MLA कोर्ट में ट्रांसफर
Last Updated: Jun 03, 2024 12:00 AM (IST)