Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ईडी की पूछताछ : छवि रंजन ने अमित अग्रवाल और प्रेम प्रकाश को पहचानने से किया इनकार

Ranchi : जमीन घोटाले मामले में ईडी मनी लॉन्ड्रिंग के तहत जांच कर रही है.   ईडी ने बीते चार मई को रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद ईडी द्वारा उन्हें छह दिनों की रिमांड पर लिया गया है. रविवार को पहले दिन पूछताछ के दौरान अमित अग्रवाल और प्रेम प्रकाश से छवि रंजन ने किसी भी तरह के संबंध होने से इनकार किया. पूछताछ के दौरान ईडी के अधिकारियों ने जब छवि रंजन से प्रेम प्रकाश और अमित अग्रवाल से उनके संबंधों के विषय में पूछताछ की, तब छवि रंजन ने दोनों से किसी भी तरह के परिचय से ही इनकार कर दिया. लेकिन ईडी के अधिकारियों ने जब दोनों से परिचय के संबंध में सबूत दिखाए, तो छवि रंजन ने चुप्पी साध ली. वहीं दूसरी ईडी के अधिकारियो ने छवि रंजन से पूछताछ के दौरान रांची के कारोबारी विष्णु अग्रवाल से परिचय के संबंध में भी पूछताछ की. छवि से ईडी अधिकारियों ने पूछा कि वह कारोबारी विष्णु अग्रवाल को कब से जानते हैं, तब छवि रंजन ने बताया कि जब उनकी पोस्टिंग रांची डीसी के रूप में हुई, तब से ही वो विष्णु अग्रवाल को जानते हैं. विष्णु अग्रवाल के पक्ष में बड़गाईं की एक एकड़ जमीन की रजिस्ट्री के बदले गोवा के पांच सितारा होटल की ट्रिप को लेकर भी ईडी ने सवाल पूछे. इन सब सवालों पर छवि रंजन असहज नजर आए. ईडी ने छवि से यह भी पूछा कि उन्होंने कौन- कौन सी विवादित जमीन को लेकर विष्णु अग्रवाल को फायदा पहुंचाया. ऐसे सवालों पर छवि चुप्पी साध ले रहे थे.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही