Search

 
 
 

वकील राजीव कुमार से ईडी की पूछताछ जारी, व्यवसायी अमित अग्रवाल को समन

 
Ranchi: कोलकाता में 50 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार अधिवक्ता राजीव कुमार फिलहाल ईडी की रिमांड पर हैं. ईडी रांची की टीम उन्हें एक दिन पहले ही लेकर रांची पहुंची थी, और सदर अस्पताल में उनके स्वास्थ्य की जांच करायी गई थी. जिसके बाद उनसे लगातार">http://lagatar.in">लगातार

पूछताछ जारी है. जानकारी के मुताबिक, इस मामले को लेकर ईडी ने कोलकाता के साल्टलेक क्षेत्र में रहने वाले व्यवसायी अमित अग्रवाल को भी समन भेजा है. ताकि राजीव कुमार के विरुद्ध लगाए गए आरोपों का विधिवत सत्यापन किया जा सके. बताया जा रहा है कि अमित अग्रवाल से भी पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आएंगी. अमित अग्रवाल के व्यवसाय, सालाना टर्नओवर और शेल कंपनियों के मामले में भी ईडी को कई सवाल करने हैं. जिसके लिए अब अमित अग्रवाल को समन किया गया है. हालांकि इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पायी है. इसे पढ़ें- सोनुवा">https://lagatar.in/sonuva-husband-attacked-wifes-head-with-an-ax-condition-critical-accused-husband-arrested/">सोनुवा

: पति ने पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से किया हमला, हालत गंभीर, आरोपी पति गिरफ्तार

ईडी ने जाना गिरफ्तारी, रिमांड व जेल तक का वृतांत

ईडी ने राजीव कुमार से उनकी गिरफ्तारी से लेकर बंगाल पुलिस की रिमांड अवधि में पूछताछ व जेल जाने तक के वृतांत की पूरी जानकारी ली. ईडी ने राजीव कुमार से यह भी सवाल किया कि वे रांची से कोलकाता गए तो उनके प्लेन का टिकट किसने दिया था. वहां उनकी गिरफ्तारी कैसे हुई. क्या बंगाल पुलिस ने उन्हें प्रताड़ित भी किया. इसपर राजीव कुमार ने ईडी को बहुत सी जानकारियां दी हैं. इसे भी पढ़ें- शिवसेना">https://lagatar.in/whose-election-symbol-of-shiv-sena-shindes-or-uddhavs-sc-handed-over-to-5-judge-constitution-bench/">शिवसेना

का चुनाव चिह्न किसका, शिंदे का या उद्धव का?, सुप्रीम कोर्ट ने 5 जजों की संविधान पीठ को मामला सौंपा, 25 अगस्त को सुनवाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही