Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राहुल गांधी से ED की पूछताछ जारी, कांग्रेस के विरोध मार्च को पुलिस ने रोका, राहुल का मोदी पर हमला, आपके सुधार वाले फायदों के परिणाम जनता भुगत रही है

Advertisement
Advertisement
NewDelhi : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ऑफिस में नेशनल हेराल्ड केस में राहुल गांधी से आज भी पूछताछ की जा रही है. राहुल गांधी ने ED ऑफिस जाने से पहले प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए ट्वीट किया. आपके समय के साथ सुधार वाले फायदों के परिणाम देश की जनता हर दिन भुगत रही है. नोटबंदी, गलत GST, CAA, रिकॉर्ड महंगाई, रिकॉर्ड बेरोजगारी, काले कृषि कानून और अब अग्निपथ से प्रहार. भाजपा का अच्छा मतलब, देश के लिए घातक. इसे भी पढ़ें : यशवंत">https://lagatar.in/yashwant-sinha-resigns-from-tmc-may-be-the-presidential-candidate-from-the-opposition-tweeted-hints/">यशवंत

सिन्हा का TMC से इस्तीफा, विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हो सकते हैं,  ट्वीट कर दिये संकेत
राहुल गांधी ने कहा कि लगता है, अब यहां रोज आना पड़ेगा, क्योंकि पूछताछ लंबी चलेगी. नेशनल हेराल्ड केस में राहुल के अलावा सोनिया गांधी, सुमन दुबे और सैम पित्रौदा भी आरोपी हैं. दो आरोपी ऑस्कर फर्नांडिस और मोतीलाल वोरा का निधन हो चुका है. ED द्वारा राहुल गांधी से पूछताछ किये जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज पार्टी मुख्यालय से पैदल मार्च निकाला और नारेबाजी की. पैदल मार्च में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए. कांग्रेस मुख्यालय से थोड़े आगे बढ़ते ही पुलिस ने बैरिकेड लगाकर कार्यकर्ताओं को रोक लिया. कार्यकर्ता वहां  नारेबाजी करने लगे. कुछ कार्यकर्ता बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़े तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. पैदल मार्च रोके जाने से नाराज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर ही बैठ गये और नारेबाजी करने लगे. खबर है कि पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया और उन्हें बसों में बैठाकर अलग-अलग थानों में भेज दिया. इसे भी पढ़ें : महाराष्ट्र">https://lagatar.in/maharashtra-clouds-of-danger-on-mva-government-shiv-sena-leader-eknath-shinde-took-20-mlas-to-surat-will-hold-a-press-conference-at-2-oclock/">महाराष्ट्र

: MVA सरकार पर खतरे के बादल! शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे 20 विधायकों को सूरत ले उड़े, दो बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

ED की जांच  केंद्र सरकार की दबाव की राजनीति  

प्रदर्शन के दौरान राहुल के खिलाफ ED की जांच को केंद्र सरकार की दबाव की राजनीति बताया गया. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, भाजपा की तानाशाही और बदले की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा. हम डरेंगे नहीं, डटकर लड़ेंगे. कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा ED के ऐसे कौन से प्रश्न हैं, जिनका पहाड़ 5 दिन या 50 घंटों में खत्म नहीं होता? यह जांच संवैधानिक या कानूनी नहीं है. निजी प्रतिशोध है.

अधिकारियों ने पूछे यंग इंडिया संबंधी सवाल

राहुल गांधी से 3 दिन की पूछताछ में सिर्फ 50% सवाल ही पूछे जा सके हैं. सूत्रों के अनुसार पूछताछ में ED अफसर उनके जवाबों से असंतुष्ट हैं. पूछताछ में राहुल ने यंग इंडिया लिमिटेड को नो प्रॉफिट नो लॉस वाली कंपनी बताया है. इस पर ED अधिकारियों ने उन सामाजिक कार्यों को गिनाने को कहा, जो इस कंपनी के द्वारा किये गये.

सोमवार को राहुल से करीब 12 घंटे पूछताछ की गयी थी

2015 में इस केस में ED की एंट्री हुई थी. ED ने मई के अंतिम सप्ताह में सोनिया गांधी और राहुल गांधी को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा था. इससे पहले अप्रैल में कांग्रेस के 2 दिग्गज नेताओं मल्लिकार्जुन खड़गे और पवन बंसल से भी ED पूछताछ कर चुकी है. बता दें कि सोमवार को राहुल से करीब 12 घंटे पूछताछ की गयी थी. वह देर रात करीब 12 बजे ED ऑफिस से बाहर निकले थे. राहुल से ED की टीम सोमवार से बुधवार तक लगातार 3 दिन में 30 घंटे और सोमवार को 12 घंटे पूछताछ कर चुकी है. 4 दिनों में राहुल से करीब 42 घंटे पूछताछ की जा चुकी है.  अब तक हुई पूछताछ में ED अधिकारी राहुल के जवाबों से असंतुष्ट बताये जाते हैं.  इसी मामले में ED कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से 23 जून को पूछताछ करेगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही