Ranchi: ईडी जांच में खुलासा हुआ है कि पंकज मिश्रा एंड कंपनी ने इस साल जून महीने में 412 ट्रक स्टोन चिप्स अवैध तरीके से बिहार और बंगाल भेजे थे. ईडी ने पंकज मिश्रा, उनके सहयोगी बच्चू यादव और पावर ब्रोकर प्रेम प्रकाश के खिलाफ दायर चार्जशीट में यह खुलासा किया है. जांच में खुलासा हुआ है कि इस साल 1 जून से लेकर 26 जून तक कुल 1844 स्टोन चिप्स लदे ट्रक पंकज मिश्रा, राजेश यादव उर्फ दाहू यादव द्वारा नियंत्रित गंगा नदी में फेरी सेवा के माध्यम से बिहार, बंगाल और अन्य स्थानों पर भेजे थे. इन 1844 में से 412 ट्रकों में बिना खनन चालान के स्टोन चिप्स ले जाते पाये गए. ये 412 ट्रक रोजाना अवैध रूप से खनन किए गए स्टोन चिप्स ढोते पाये गए थे. इसे पढ़ें- मौत">https://lagatar.in/there-is-no-peace-even-after-death-matter-involved-in-burying-or-burning-dead-body/">मौत
के बाद भी चैन नहीं : शव को दफनाने या जलाने में उलझा मामला, प्रशासन ने ऐसे सलटाया
कर लाये गये हाथी के बच्चे की मौत, ग्रामीणों ने वन विभाग पर लगाया अनदेखी का आरोप
के बाद भी चैन नहीं : शव को दफनाने या जलाने में उलझा मामला, प्रशासन ने ऐसे सलटाया
डीएमओ ने की पुष्टि
इस तथ्य की पुष्टि साहिबगंज जिला खनन अधिकारी विभूति कुमार ने की है. जिन्होंने अपनी 60 पृष्ठों की रिपोर्ट में पुष्टि की है कि इन ट्रकों में अवैध रूप से खनन किये गए स्टोन चिप्स थे. कुछ ट्रक दाहू यादव और पंकज मिश्रा के करीबी सहयोगियों के हैं. बिभूति कुमार ने कहा है कि पंकज मिश्रा अवैध खनन में शामिल थे. ईडी को दिये एक बयान में उन्होंने कहा कि जिन 412 ट्रकों की पहचान की गई, उनका कभी कोई खनन चालान जारी नहीं किया गया. बताया जाता है कि डीएमओ ने आगे कहा था कि पंकज मिश्रा ने अवैध खनन करने के लिए अपने प्रभाव का इस्तेमाल किया था. इसे भी पढ़ें- रेस्क्यू">https://lagatar.in/rescued-elephant-child-dies-forest-department-accused-of-ignoring/">रेस्क्यूकर लाये गये हाथी के बच्चे की मौत, ग्रामीणों ने वन विभाग पर लगाया अनदेखी का आरोप
Leave a Comment