Search

 
 
 

बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में ईडी की रेड, छवि रंजन से प्रेम प्रकाश की बातचीत का सीसीटीवी फुटेज किया जब्त

 

निलंबित आईएएस छवि रंजन से मिलने गया पावर ब्रोकर प्रेम प्रकाश

5 मई को 6.40 बजे वीआईपी सेल में घुसा, 7.36 बजे निकला Ranchi : बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में सोमवार की रात लगभग 9.30 बजे प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने अचानक छापेमारी कर सीसीटीवी फुटेज खंगाला. ईडी को सूचना मिल रही थी कि सेंट्रल जेल के वीआईपी सेल में आईएएस छवि रंजन पावर ब्रोकर के साथ मीटिंग कर रणनीति तैयार कर रहे हैं. वीआईपी सेल में हर रोज वीआईपी कैदियों के साथ पावर ब्रोकर की घंटों मीटिंग होती है. इस सूचना पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने कोर्ट से सेंट्रल जेल में छापेमारी की अनुमति मांगी थी. कोर्ट से अनुमति मिलते ही सोमवार की रात ईडी की टीम ने बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में दबिश दी. ईडी टीम के रात में जेल पहुंचते ही जेलकर्मियों में हड़कंप मच गया. जेल पहुंचते ही ईडी अधिकारियों ने जेलर नसीम और जेल अधीक्षक हामिद अख्तर को तलब किया. दोनों से वीआईपी सेल में दूसरे सेल के अभियुक्तों की मुलाकात के संबंध में पूछताछ की गयी. फिर ईडी के अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला. वीआईपी सेल में छवि रंजन व प्रेम प्रकाश की मीटिंग सीसीटीवी फुटेज खंगालने के क्रम में ईडी की टीम को पांच मई का फुटेज मिला. फुटेज में दिख रहा है कि वीआईपी सेल में निलंबित आईएएस छवि रंजन पहुंचे हैं. उनसे मिलने पहले से जेल में बंद पावर बोक्रर प्रेम प्रकाश पहुंचा है. फुटेज में प्रेम प्रकाश चेहरे पर गमछा लपेटे हुए दिख रहा है. प्रेम प्रकाश ने शाम लगभग 6.40 बजे वीआईपी सेल में प्रवेश किया है और लगभग एक घंटे तक सेल में रहने के बाद शाम 7.36 बजे बाहर निकला है. एक घंटे के दौरान उसने वीआईपी सेल में निलंबित आईएएस छवि रंजन से बातचीत की है. अब ईडी की टीम दोनों से यह पता लगाने का प्रयास करेगी एक घंटे के दौरान दोनों में क्या-क्या बातचीत हुई है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही