Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ED के गवाह ने कोर्ट में दिया बयान, साहिबगंज में अवैध खनन हुआ है, इसके साक्ष्य भी मिले हैं

Ranchi :  अवैध खनन से जुड़े मनी लान्ड्रिंग केस में ED की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई. बुधवार की सुनवाई के दौरान ED के गवाह कमला कांत पाठक का बयान कोर्ट के समक्ष दर्ज करवाया गया. कमला कांत पाठक उस जांच कमिटी के सदस्य हैं, जो अवैध खनन का केस दर्ज होने के बाद गठित की गयी थी. कमला कांत पाठक ने अपनी गवाही में कोर्ट को बताया कि साहिबगंज जिले में अवैध खनन की गयी है और इससे संबंधित साक्ष्य भी मिले हैं. लेकिन जब सर्वे किया गया तो उस वक्त अवैध खनन की कोई गतिविधि नहीं हो रही थी. (पढ़ें, सेम-सेक्स">https://lagatar.in/how-can-same-sex-couples-get-benefits-without-marriage-government-will-form-a-committee/">सेम-सेक्स

कपल्स को बिना विवाह किये कैसे लाभ मिले, केंद्र सरकार समिति बना करेगी विचार)

बचाव पक्ष के अधिवक्ता गुरुवार को कमला कांत पाठक से करेंगे सवाल

अवैध खनन से जुड़े मनी लान्ड्रिंग केस में गुरुवार को अब बचाव पक्ष के अधिवक्ता की ओर से कमला कांत पाठक से सवाल पूछे जायेंगे. इस केस में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा, बच्चू यादव, प्रेम प्रकाश और दाहु यादव समेत अन्य लोग अभियुक्त हैं. गवाही के दौरान ED की ओर से विशेष लोक अभियोजक आतिश कुमार और पंकज मिश्रा की ओर से अधिवक्ता प्रदीप चंद्रा लोट में मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/mobile-towers-will-be-installed-in-33-villages-naxalite-affected-districts/">झारखंड

के नक्सल प्रभावित तीन जिलों के 33 गांवों में लगेंगे मोबाइल टावर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही