Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बच्चों के बीच शिक्षा और संस्कृति की पढ़ाई होनी चाहिए : भानु प्रताप शाही

Advertisement
Advertisement
Sunil Kumar Garhwa: विधायक भानु प्रताप शाही शुक्रवार को जिले के भवनाथपुर प्रखंड के ढेकुलिया टोला पहुंचे. विधायक ने ओम शांति पब्लिक स्कूल का उद्घाटन किया. विधायक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. विद्यालय के निदेशक उमेश जायसवाल ने भानु प्रताप शाही का स्वागत किया. भानु प्रताप शाही ने कहा कि बच्चों के बीच शिक्षा और संस्कृति की पढ़ाई भी होनी चाहिए. इससे बच्चों का संस्कार और चरित्र बेहतर होगा. व्यक्तित्व विकास की पढ़ाई भी की जानी चाहिए. इससे बच्चों का व्यक्तित्व का विकास होगा. वे विशिष्ट नागरिक बनकर देश का सम्मान बढ़ाएंगे. इस अवसर पर विधायक ने झारखंड सरकार की हिंदी विरोधी नीति का पुरजोर विरोध किया. उन्होंने कहा कि अंग्रेजी पढ़ना जरूरी है. लेकिन हिंदी को दरकिनार नहीं किया जा सकता है. विद्यालय के निदेशक ने कहा कि भवनाथपुर के बच्चों के लिए एक अच्छे इंग्लिश मीडियम विद्यालय की स्थापना की गई है. इसे भी पढ़ें-   मोटरसाइकिल">https://lagatar.in/the-people-of-ranchi-were-thrilled-by-the-amazing-feat-of-the-bsf-jawans-riding-a-motorcycle/">मोटरसाइकिल

सवार बीएसएफ जवानों के हैरतअंगेज करतब से रोमांचित हुए रांचीवासी  
इस अवसर पर गढ़वा नामधारी कॉलेज के पूर्व प्राध्यापक डॉ अनिल कुमार वर्मा, वरिष्ठ पत्रकार सीताराम पाठक और समाजसेवी माया दास ने कार्यक्रम को संबोधित किया. प्रधानाध्यापिका खुशबू तमांग ने विद्यालय के बच्चों को अच्छी शिक्षा देने का वादा किया. कार्यक्रम में मीरा कुमार ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया. कार्यक्रम का संचालन निरंजन पाठक और आशुतोष ने किया. इस कार्यक्रम में भाजपा नेता विकास स्वदेशी, अनिल कुमार चौबे, भगत दयानंद यादव, अनुमंडल विधायक प्रतिनिधि दयानंद सोनी, मनोज पहाड़िया, विधायक प्रतिनिधि सुनील सिंह और संजय यादव सहित कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- बिहार">https://lagatar.in/bihar-madan-mohan-removed-vijay-shankar-may-get-the-command-of-state-congress/">बिहार

:  मदन मोहन झा हटाये गये, विजय शंकर को मिल सकती है प्रदेश कांग्रेस की कमान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही