Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची में पत्नी की हत्या का आरोपी शिक्षा विभाग का क्लर्क खूंटी से गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Ranchi:  पत्नी की हत्या का आरोपी शिक्षा विभाग का क्लर्क खूंटी से गिरफ्तार हुआ है. एसएसपी सुरेंद्र झा के निर्देश पर चुटिया थाना की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पत्नी की हत्या के आरोपी शिक्षा विभाग के क्लर्क बसंत नायक को खूंटी जिला के मरांगदाहा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. बसंत नायक से पुलिस पूछताछ कर रही है. गौरतलब है कि शनिवार की दोपहर बसंत नायक ने हथौड़ी से मारकर अपनी पत्नी रेखा देवी की हत्या कर दी थी. यह घटना थाना क्षेत्र के अमरावती कॉलोनी में हुई थी. जहां शिक्षा विभाग के क्लर्क बसंत नायक ने अपनी पत्नी रेखा देवी की हथौड़ी से मारकर हत्या कर दिया था. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गई थी. इसे भी पढ़ें-  ‘योग">https://lagatar.in/yoga-for-wellness-will-be-the-theme-of-7th-yoga-day-pm-modi-will-address/92621/">‘योग

फॉर वेलनेस’ होगा 7वें योग दिवस का थीम, पीएम मोदी करेंगे संबोधित

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी था फरार

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति बसंत नायक मौके से फरार हो गया था. फरार होने के बाद पुलिस बसंत नायक की गिरफ्तारी में जुट गई थी. बताया जा रहा है कि बसंत नायक और उसकी पत्नी रेखा देवी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. जिसके बाद बसंत नायक ने अपनी पत्नी को जहर देकर मारने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं होने पर बसंत नायक ने घर में रखे हथौड़े से पत्नी के सिर पर वार किया. जिससे पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के समय बसंत नायक ने अपने बच्चे को घर से बाहर घूमने के लिए भेज दिया था. इसे भी पढ़ें-   रांची">https://lagatar.in/suspicious-death-of-ranchi-resident-constable-in-dumka/92443/">रांची

के रहने वाले कांस्टेबल की दुमका में संदेहास्पद मौत, जांच जारी

एसीबी ने घूस लेते बसंत नायक को किया था गिरफ्तार

शिक्षा पदाधिकारी, खूंटी कार्यालय में तैनात क्लर्क बसंत नायक को एसीबी की टीम ने बीते 12 जनवरी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया था. एसीबी की टीम ने क्लर्क को शिक्षा विभाग के पास एक चाय की दुकान से घूस लेते पकड़ा था. बसंत नायक ने एक सहायक शिक्षक से वेतन स्थगित नहीं करने और निलंबित ना करने की बात पर रिश्वत की मांग की थी. राजकीय उत्क्रमित विद्यालय पोढ़ा में पदस्थापित सहायक शिक्षक अमर कुमार ने क्लर्क के खिलाफ एसीबी में शिकायत की थी. इसे भी पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/claim-of-corona-investigation-of-all-passengers-coming-to-ranchi-station-failed/92571/">रांची

स्टेशन आने वाले सभी यात्रियों की कोरोना जांच का दावा फेल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही