Search

 
 
 

कक्षा 1 से 7 तक होने वाली अर्द्धवार्षिक परीक्षा की तिथि में बदलाव करे शिक्षा विभाग : मोहंती

 
Ranchi : झारखंड मुक्ति मोर्चा के बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती ने शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को पत्र लिखा है. पत्र में उन्होंने राज्य के सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2022- 23 में कक्षा एक से सात तक होने वाली अर्द्धवार्षिक परीक्षा की तिथि बदलने की मांग की है. झारखंड शिक्षा परियोजना ने 16 से 18 जनवरी तक अर्द्धवार्षिक परीक्षा लेने का फैसला किया है. विधायक ने परीक्षा तिथि में बदलाव के पीछे मकर संक्रांति (टुसू पर्व) को आधार बनाया है.

टुसू पर्व से हर झारखंडी का भावनात्मक लगाव

पत्र में समीर मोहंती ने लिखा कि पूरे झारखंड प्रदेश के मुख्य त्योहारों में से एक मकर संक्रांति (टुसू पर्व) से हर झारखंडी का भावनात्मक लगाव है. कहने को तो पर्व 14 या 15 जनवरी को है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में यह पर्व पूरे हफ्ते मनाया जाता है. झारखंडी भाषा में अगर कहें तो 16 जनवरी को आईखान यात्रा कहा जाता है, जो इस पर्व का एक महत्वपूर्ण दिन है. इसे ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. विधायक ने लिखा कि 16 तारीख को अवकाश की घोषणा करने के स्थान पर परीक्षा की तिथि तय कर देना झारखंडी संस्कृति को ठेस पहुंचाना है. शिक्षा मंत्री से झामुमो विधायक ने कहा है कि झारखंडी संस्कृति को देखते हुए 16 जनवरी की निर्धारित परीक्षा की तिथि में तत्काल परिवर्तन करने की दिशा में विभाग को निर्देश दें.
इसे भी पढ़ें – झारखंडी">https://lagatar.in/hemant-government-should-stop-playing-with-the-future-of-jharkhandi-youth-ajsu/">झारखंडी

युवाओं के भविष्य के साथ खेलना बंद करे हेमंत सरकार: आजसू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही