Search

शिक्षा विभाग ने चौपारण के 12 विद्यालयों से मांगा स्पष्टीकरण

Chouparan : चौपारण प्रखंड के दर्जन भर विद्यालयों से झारखंड शिक्षा परियोजना हजारीबाग के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने स्पष्टीकरण मांगा है. इसमें अमोली अपूर्वा स्कूल बहेरा, आर्य पब्लिक स्कूल कमलवार, बाल मिशन मार्ग उचाही बेढना, बिरसा हाई स्कूल डुमरी, ज्ञान दीप पब्लिक स्कूल दैहर, ज्ञानदीप अकादमी सेलहरा, राष्ट्रीय पब्लिक स्कूल चैथी, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर प्रजाबाद, सरस्वती शिशु मंदिर करमा, विज्ञान सेन सेक स्कूल आरापगार, सुंदर लाल जैन उच्च विद्यालय सिंघरावां और विश्वकर्मा गर्ल्स हाई स्कूल आरापगार के नाम शामिल हैं. इस संबंध बीईईओ राकेश कुमार ने बताया कि उन विद्यालयों से ई-विद्यावाहिनी के तहत एसडीएमआईएएस में यू-डायस चाइल्ड मैनडेट्री डाटा की प्रविष्टि नहीं किए जाने के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया है. कहा गया है कि पत्र प्राप्ति के 24 घंटे के अंदर स्पष्ट करें कि विभागीय निर्देश की अवहेलना के कारण क्यों नहीं स्कूलों की संबद्धता बोर्ड से रद्द करने की अनुशंसा विभाग से की जाए. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-storm-and-rain-caused-devastation-police-line-barracks-collapsed-power-failure/">हजारीबाग

: आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, ध्वस्त हुई पुलिस लाइन की बैरक, पूरे शहर की बिजली गुल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//