Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एसजीएफआई में पदक जीतने वाले 14 खिलाड़ियों को शिक्षा विभाग देगा लैपटॉप

Advertisement
Advertisement
Subham Kishor Ranchi : स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) स्कूल के तत्वावधान में दिल्ली और भोपाल में आयोजित 66वां नेशनल स्कूल गेम्स में झारखंड के 14 खिलाड़ियों ने अलग अलग स्पर्धा में पदक जीता. प्रतियोगिता में झारखंड के 3 खिलाड़ियों ने स्वर्ण, 1 खिलाड़ी ने रजत और 10 खिलाड़ियों ने कांस्य पदक जीता. पदक जीतने वाले सभी 14 खिलाड़ियों को शिक्षा विभाग लैपटॉप और खेल किट देकर सम्मानित करेगा. गुरुवार को शिक्षा सचिव के.रविकुमार ने विभागीय अधिकारियों और शारीरिक शिक्षकों के साथ हुई बैठक में यह फैसला लिया. पुरस्कार वितरण जुलाई के पहले सप्ताह में होने की उम्मीद है. बैठक में राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेनसोरेंग ने एसजीएफआई प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन और विभाग द्वारा की गई तैयारियों व निर्णयों से जुड़ा प्रेजेंटेशन दिया. बैठक में विभागीय सचिव के अलावा परियोजना निदेशक किरण कुमार पासी, शिक्षा विभाग के अभियंता प्रमुख व लगभग 60 शारीरिक शिक्षक मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ranchis-three-players-selected-for-national-taekwondo-competition/">रांची

के तीन खिलाड़ी राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए चयनित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही