Search

 
 
 

बिहार शिभा विभाग में बवाल के बीच लालू यादव से मिले शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर

 
Patna: बिहार के शिक्षा मंत्री के सरकारी आप्त सचिव की ओर से विभाग के अपर मुख्य सचिव को लिखे गए पीत पत्र के बाद से बवाल जारी है. इस मामले को लेकर बीजेपी भी हमलावर है. सुशील कुमार मोदी ने भी इस मामले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि मंत्री-प्रधान सचिव के झगड़े की वजह से बिहार की शिक्षा व्यवस्था चौपट हो गई है. वहीं इस हंगामे के बीच शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने लालू यादव से मुलाकात की है. वहीं जब मीडिया ने उनसे लालू यादव से मुलाकात को लेकर सवाल किया तो वो कुछ भी कहने से इंकार करते नजर आये. वहीं बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि विपक्ष का काम ही है आरोप लगाना.

क्या है मामला?

दरअसल शिक्षा मंत्री डॉ. चंद्रशेखर के सरकारी आप्त सचिव ने विभाग के अपर मुख्य सचिव को एक पीत पत्र लिखा था. जिसमे लिखा गया था कि सरकार के कार्यसंहिता के तहत कई मामलों में सही तरह से काम नहीं कराए जाते. इसके अलावा भी कई चीजों का जिक्र किया गया था. जिसके बाद आप्त सहित को इस मामले में फटकार भी लगाई गई. साथ ही आप्त सचिव को कार्यालय में घुसने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है. इसे भी पढ़ें: किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-villagers-and-cell-workers-of-meghahatuburu-are-scared-of-elephants-in-rangaring-dam-area-of-saranda/">किरीबुरु

: सारंडा के रांगरिंग डैम क्षेत्र में हाथियों से ग्रामीण व मेघाहातुबुरु के सेलकर्मी भयभीत
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही