Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शिक्षा मंत्री ने की समीक्षा बैठक, झारखंड में शिक्षा की गुणवत्ता पर जोर

त्री ने स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि इसकी निगरानी तंत्र को मजबूत करना आवश्यक है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद में विभागीय मंत्री रामदास सोरेन की अध्यक्षता में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक हुई. बैठक में विभागीय सचिव उमाशंकर सिंह, झारखंड शिक्षा परियोजना निदेशक शशि रंजन और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए. मंत्री ने स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि इसकी निगरानी तंत्र को मजबूत करना आवश्यक है. उन्होंने कहा कि सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला शिक्षा अधीक्षक प्रत्येक सप्ताह कम से कम एक प्रखंड के विद्यालयों का औचक निरीक्षण करेंगे.
विभागीय सचिव उमाशंकर सिंह ने पूर्वी सिंघभूम, लोहरदगा और सिमडेगा को शोकॉज जारी करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि टीम बनाकर देवघर, पश्चिम सिंघभूम, पलामू और लोहरदगा के 50 स्कूलों का रैंडम सर्वे कराया जाए.

समीक्षा बैठक में लिए गए ये निर्णय

- शिक्षकों के लिए अनिवार्य प्रशिक्षण: शिक्षकों के सतत क्षमता एवं पेशेवर विकास के लिए चलाये जा रहे 50 घंटे के अनिवार्य प्रशिक्षण कार्यक्रम C-CPD कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षण पूरा नहीं करने वाले शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई का आदेश दिया गया है.

- प्रवर्तन वेतनमान: प्रवर्तन वेतनमान से जुड़े मामलो को जुलाई के पहले सप्ताह तक निपटाने का आदेश दिया गया है.

- नियुक्ति प्रक्रिया: झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस में स्कूल मैनेजर से संबंधित नियुक्ति प्रक्रिया को जून के अंत तक पूरा करने का निर्देश दिया गया है.

- बच्चों की स्वास्थ्य जांच: झारखंड शिक्षा परियोजना निदेशक शशि रंजन ने अधिकारियो को बच्चो की स्वास्थ्य जांच से संबंधित शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने का निर्देश दिया है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही