Search

 
 
 

BREAKING: शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन, सीएम हेमंत ने जताया शोक

झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का शुक्रवार की रात निधन हो गया. उन्होंने दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल सरिता विहार जसोला में अंतिम सांस ली.
 

Ranchi:   झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का शुक्रवार की रात निधन हो गया. उन्होंने दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल सरिता विहार जसोला में अंतिम सांस ली. उनके निधन से झारखंड में शोक की लहर है. 

 

रामदास सोरेन के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शोक व्यक्त किया है. उन्होंने एक्स पर लिखा है कि ऐसे छोड़ कर नहीं जाना था रामदास दा. अंतिम जोहार दादा.

Uploaded Image

 

वहीं दूसरी तरफ रामदास सोरेन के बेटे ने रामदास सोरेन के एक्स हैंडल पर भी शिक्षा मंत्री के निधन की जानकारी दी. उन्होंने लिखा कि  अत्यंत ही दुख के साथ बता रहा हूं कि मेरे पिताजी रामदास सोरेन जी अब हमारे बीच नहीं रहे.


Uploaded Image

उल्लेखनीय है कि रामदास सोरेन बीते दो अगस्त की सुबह जमशेदपुर के घोड़बांधा स्थित अपने आवास के बाथरूम में गिर गए थे. उनके सिर पर गंभीर चोटें आई थीं और ब्रेन में ब्लड क्लॉट भी हो गया था.

 

आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए जमशेदपुर के टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली ले जाया गया और वहाँ अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां उनका इलाज चल रहा था. लेकिन उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ. 14 वें दिन रामदास सोरेन जिंदगी की जंग हार गए. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही