Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन कोल्हान प्रमंडल की शिक्षा व्यवस्था की मांगी जानकारी

Ranchi: शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने शनिवार को कोल्हान प्रमंडल की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की. इसमें शिक्षा विभाग की कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से वार्ता हुई. इसे भी पढ़ें -चतरा">https://lagatar.in/chatra-three-accused-arrested-for-killing-nia-witness-in-famous-terror-funding-case/">चतरा

: चर्चित टेरर फंडिंग मामले में NIA के गवाह की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

आगामी योजनाओं का मांगा ब्योरा

बैठक में मुख्य रूप से शिक्षा विभाग की आगामी योजनाओं, लंबित संचिकाओं के साथ ही आगामी मैट्रिक और इंटर की परीक्षाओं के सफल आयोजन पर भी चर्चा की गई. शिक्षा मंत्री ने कोल्हान प्रमंडल में प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों की संख्या, आधारभूत संरचनाओं और शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक पदाधिकारियों की स्थिति के बारे में जानकारी मांगी.

विद्यालयों में सुविधाओं की ली जानकारी

मंत्री ने विद्यालयों में पोशाक, पुस्तक और स्कूल किट वितरण की स्थिति के बारे में जानकारी मांगी. इसके अलावा उन्होंने आदर्श विद्यालय योजना के तहत विद्यालयों की संख्या और वित्तीय वर्ष 2025-26 के लक्ष्य के बारे में जानकारी मांगी.

आवासीय विद्यालयों की स्थिति

मंत्री ने राज्य में संचालित नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालयों की स्थिति, मूलभूत सुविधाओं और वित्तीय वर्ष 2023-24 में किए गए व्यय के बारे में जानकारी मांगी. इसके अलावा उन्होंने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की संख्या, आधारभूत संरचना और मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी मांगी. इसे भी पढ़ें -दिल्ली">https://lagatar.in/delhi-elections-news-of-delhi-secretariat-being-sealed-amid-aaps-defeat-order-to-keep-files-safe/">दिल्ली

चुनाव : आप की हार के बीच दिल्ली सचिवालय सील किये जाने की खबर, फाइलें सुरक्षित रखने का आदेश

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही