Search

 
 
 

शिक्षा मंत्री ने कहा, अब हर पंचायत में एक-एक मॉडर्न विद्यालय

 
Dhanbad : शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो ने कहा है कि हर जिला, हर प्रखंड एवं हर पंचायत में एक-एक मॉडर्न विद्यालय की स्थापना की जाएगी, जहां सीबीएसई बोर्ड की पढ़ाई होगी. गांव के छात्रों को बेहतर अंग्रेजी शिक्षा मुहैया कराई जाएगी. उन्होंने मीडिया से बातचीत में यह बात कही. श्री महतो 17 जून को सर्किट हाउस में शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की. सरकारी स्कूलों, कस्तूरबा विद्यालय की समीक्षा की.

बिजली- पानी की व्यवस्था पर नाराजगी

उन्होंने वैसे विद्यालयों की सूची उपलब्ध कराने  को कहा, जहां बिजली, पानी, शौचालय नहीं है. यह भी पूछा कि शिक्षकों  की कमी किन-किन विद्यालयों में है, जर्जर स्कूल कहां कहां है. किन-किन विद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति ठीक नहीं है. उन्होंने सरकारी विद्यालयों की साफ-सफाई, पढ़ाई-लिखाई, शौचालय, बिजली- पानी की व्यवस्था पर नाराजगी जताई. आंगनबाड़ी केंद्रों को स्मार्ट क्लास में बदलने के कार्य को जल्द से जल्द निपटाने का भी निर्देश मंत्री ने दिया. बैठक में डीएसई इंद्र भूषण सिंह, डीईओ प्रबला खेस के साथ एडीपीओ, डीपीओ आदि उपस्थित थे.

86 हजार शिक्षकों की बहाली होगी 

राजगंज में शिक्षा मंत्री ने कहा कि 86 हजार शिक्षकों की बहाली की जाएगी. इसमें से 26 हजार बहाली जल्द होने वाली है. वे गंगापुर स्थित लिलोरी मंदिर में मीडिया से बात कर रहे थे. मंदिर में आचार्य उदय तिवारी ने विधि-विधान से पूजा कराई. मंत्री की ओर से पांच बकरे की बलि दी गई. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/zuma-of-peace-in-dhanbad-apprehension-air-everyone-happy/">धनबाद

में `शांति का जुमा`, आशंका हवा, सब खुश [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही