Search

 
 
 

स्‍कूलों में बुनियादी सुविधा को लेकर शिक्षा मंत्री गंभीर, स्‍कूलों को 18 तक जमा करनी है रिपोर्ट

 
Ranchi: शिक्षा मंत्री की नाराजगी के बाद राजधानी के स्‍कूलों में बुनियादी">https://lagatar.in/encroachment-on-drains-in-ward-42-4-feet-drains-reduced-to-2-feet/">बुनियादी

सुविधा ब‍हाल करने को लेकर शिक्षा विभाग गंभीर है. 18 जून तक सभी स्‍कूलों को बुनियादी सुविधा से संबंधित रिपोर्ट जमा करने को कहा गया था. इसको लेकर स्‍कूलों को एक फॉर्मेट भी दिया गया, जिसमें भरकर जानकारी देनी है. इसको लेकर जिला शिक्षा अधीक्षक कमला सिंह ने सभी प्रखंडों के बीईईओ को पत्र लिखकर समय पर रिपोर्ट जमा करने को कहा. जारी लेटर में स्‍कूलों में पेयजल, शौचालय, बिजली समेत बुनियादी सुविधा की क्‍या स्‍थ‍िति है, इसकी जानकारी मांगी गई है. बीईईओ द्वारा दी गई रिपोर्ट को शिक्षा मंत्री को दिया जायेगा. बता दें कि हाल में ही शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने एक बैठक की थी. कई स्‍कूलों में बुनियादी सुविधा न होने पर नाराजगी जताते हुये संबंधित अधिकारियों को फटकार भी लगायी थी. साथ ही सभी बीईईओ से 15 दिनों में रिपोर्ट मांगी थी. मंत्री ने सभी बीईईओ को नियमित स्‍कूलों का दौरा करने और वहां व्‍याप्‍त कर्मियों को दूर करने का निर्देश दिया था. शिक्षा मंत्री ने स्कूलों में ड्रॉपआउट बच्चों की स्थिति पर चिंता जताते हुए अधिकारियों को अधिक से अधिक नामांकन कैसे हो इसपर काम करने के निर्देश दिये थे. इसे भी पढ़ें :  पलामू">https://lagatar.in/%e0%a5%89agneepaths-flame-reaches-palamu-youths-jam-railway-tracks-vandalizes-engine/">पलामू

पहुंची अग्निपथ की आंच, युवाओं ने रेलवे ट्रैक किया जाम, इंजन में तोड़फोड़
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही