Search

 
 
 

Bihar News: मिथिलेश तिवारी शिक्षा मंत्रालय की योजनाओं का करेंगे समीक्षा

Patna News: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी अपने ही विभाग के कामकाज की समीक्षा करेंगे. समीक्षा के दौरान मंत्री योजनाओं की प्रगति, नर्देशों का अनुपालन और निर्धारित लक्ष्यों की स्थिति का आकलन करेंगे.
 
मिथिलेश तिवारी, शिक्षा मंत्री

Patna News: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी अपने ही विभाग के कामकाज की समीक्षा करेंगे. समीक्षा के दौरान मंत्री योजनाओं की प्रगति, नर्देशों का अनुपालन और निर्धारित लक्ष्यों की स्थिति का आकलन करेंगे.

इसे भी पढ़ें: 

प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा समेत साथ निदेशालयों के कामकाज को समीक्षा के दायरे में रखा गया है. इस दौरान विभाग की ओर से जारी निर्देशों का कितना अनुपालन हुआ, इसकी जानकारी ली जाएगी. साथ ही विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन और उनके लिए आवंटित बजट के खर्च की भी समीक्षा होगी.

 

योजनाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर लागू किया जा रहा है या नहीं. अनावश्यक देरी और समय पर काम पूरा नहीं करने वाले निदेशालयों की कार्यप्रणाली पर शिक्षा मंत्री की विशेष नजर रहेगी. विभागीय मानक संचालन प्रक्रियाओं की स्थिति की भी जांच की जाएगी.

 

कामकाज में लापरवाही बरतने या निर्धारित लक्ष्य से पीछे रहने वाले निदेशालयों पर विशेष फोकस रहेगा. शिक्षकों के प्रशिक्षण, योजना प्रबंधन और आधारभूत संरचना से जुड़ी शिकायतों की भी समीक्षा की जाएगी. विभाग का लक्ष्य शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के साथ छात्रों और शिक्षकों को सेवाएं समय पर उपलब्ध कराना है. माना जा रहा है कि समीक्षा के बाद कमजोर प्रदर्शन वाले निदेशालयों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए जा सकते हैं.

 

समीक्षा में फीडबैक मैकेनिज्म को भी शामिल किया गया है. विभाग यह जानने की कोशिश करेगा कि योजनाओं और सेवाओं को लेकर मिलने वाली शिकायतों और सुझावों पर कितनी तेजी से कार्रवाई होती है. समीक्षा के आधार पर प्रत्येक निदेशालय की अलग-अलग प्रगति रिपोर्ट तैयार की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही