Search

 
 
 

शिक्षा मंत्री ने स्कूली बच्चों में इंटरनेट और सोशल मीडिया के पड़ रहे नकारात्मक प्रभावों पर चेताया

 
वे फोरम फॉर लर्निंग एंड एक्शन विद इनोवेशन एंड रिगोर (FLAIR) और झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी द्वारा राम दयाल सिंह मुंडा जनजातीय शोध संस्थान, मोरहाबादी (रांची) में सहआयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे. Ranchi :  झारखंड के शिक्षा मंत्री बैद्यनाथ राम ने मंगलवार को कहा कि बच्चों पर इंटरनेट के नकारात्मक प्रभावों के खिलाफ लड़ाई में अधिक समग्र दृष्टिकोण की आवश्यकता है. वे फोरम फॉर लर्निंग एंड एक्शन विद इनोवेशन एंड रिगोर (FLAIR) और झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी द्वारा राम दयाल सिंह मुंडा जनजातीय शोध संस्थान, मोरहाबादी (रांची) में सह-आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे. राष्ट्रीय संगोष्ठी और पैनल चर्चा डिजिटल युग में बच्चों और युवाओं की शिक्षा और कल्याण विषय पर हो रही थी.

डिजिटल प्लेटफॉर्म के नकारात्मक प्रभाव बच्चों के दिमाग को नुकसान पहुंचा रहे हैं

शिक्षा मंत्री ने कहा, मैं चाहता हूं कि हर कोई इस अभियान का हिस्सा बने,  क्योंकि डिजिटल प्लेटफॉर्म के नकारात्मक प्रभाव बच्चों और किशोरों के दिमाग को नुकसान पहुंचा रहे हैं. हर चीज के दो पहलू होते हैं - नकारात्मक और सकारात्मक. हम इंटरनेट के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन हम इंटरनेट और सोशल मीडिया के स्वस्थ उपयोग के पक्षधर हैं,  मंत्री ने डिजिटल युग में मानसिक स्वास्थ्य पर आधारित ‘FLAIR’S Next Gen Navigators’ नामक एक पत्रिका का भी अनावरण किया.

मंत्री  ने साइबर अपराध के खिलाफ जागरुकता के महत्व पर प्रकाश डाला

साइबर अपराध के खिलाफ जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मंत्री ने कहा, फ्लेयर स्कूली बच्चों को पाठ्यक्रम में हस्तक्षेप के माध्यम से उनके नकारात्मक प्रभावों और इससे निपटने के तरीके के बारे में शिक्षित करने में सराहनीय कार्य कर रहा है. मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में समाधान आधारित कार्यक्रम और हस्तक्षेप शुरू करने में रुचि रखती है और इस प्रयास और हस्तक्षेप के लिए सभी तरह की मदद का आश्वासन दिया.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही