Search

 
 
 

Education News : JSSC विशेष शिक्षा सहायक आचार्य परीक्षा की आंसर की जारी

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड इंटरमीडिएट व स्नातक प्रशिक्षित विशेष शिक्षा सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025 की प्रोविजनल आंसर को जारी कर दी है.
 
  • 7 जुलाई तक दर्ज कर सकेंगे आपत्ति

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड इंटरमीडिएट व स्नातक प्रशिक्षित विशेष शिक्षा सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025 की प्रोविजनल आंसर को जारी कर दी है.

 

22 से 25 जून 2026 तक आयोजित परीक्षा के अभ्यर्थी अपना उत्तर पत्रक (Response Sheet), अस्थायी उत्तर कुंजी तथा उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने का लिंक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://jssc.jharkhand.gov.in पर देख सकते हैं.

 

यदि किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है, तो वह 7 जुलाई 2026 की मध्यरात्रि तक अपने रोल नंबर और पासवर्ड के माध्यम से ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकता है. निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा.आयोग ने स्पष्ट किया है कि आपत्तियां केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार की जाएंगी. किसी अन्य माध्यम से भेजे गए दावों पर विचार नहीं होगा.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही