Search

 
 
 

Education News:  UPSC प्रीलिम्स पास ST-SC अभ्यर्थियों को झारखंड सरकार देगी 1.50 लाख, 31 जुलाई तक करे आवेदन

झारखंड सरकार के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक व पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) उत्तीर्ण करने वाले अनुसूचित जनजाति (ST) और अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आर्थिक सहायता योजना की घोषणा की है
 
झारखंड की खबरें

Ranchi : झारखंड सरकार के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक व पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) उत्तीर्ण करने वाले अनुसूचित जनजाति (ST) और अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आर्थिक सहायता योजना की घोषणा की है. 

 

 

वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार की तैयारी के लिए चयनित अभ्यर्थियों को एकमुश्त ₹1.50 लाख की सहायता राशि दी जाएगी.यह लाभ केवल झारखंड के मूल निवासी एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मिलेगा. आवेदक के परिवार की वार्षिक आय सभी स्रोतों से 8 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए. योजना का लाभ एक अभ्यर्थी को केवल एक बार मिलेगा. 

 

वहीं, केंद्र या राज्य सरकार द्वारा सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए संचालित अन्य कोचिंग योजनाओं का लाभ लेने वाले अभ्यर्थी इस योजना के पात्र नहीं होंगे.आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है. आवेदन शाम 6 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे. निर्धारित समय के बाद प्राप्त आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा. आवेदन पत्र www.jharkhand.gov.in तथा www.jstcdc.org.in से डाउनलोड किया जा सकता है.

 

आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज:

झारखंड का निवास प्रमाण पत्र

जाति प्रमाण पत्र

आय प्रमाण पत्र

शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र

यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का प्रवेश पत्र

प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने का प्रमाण


विभाग ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन जारी निवास, जाति एवं आय प्रमाण पत्र ही मान्य होंगे. आवेदन निर्धारित प्रारूप में आदिवासी कल्याण आयुक्त कार्यालय, कल्याण कॉम्प्लेक्स, मोरहाबादी, रांची में स्वयं या स्पीड पोस्ट के माध्यम से जमा किए जा सकते हैं. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही