Search

 
 
 

Education News : JPSC ने जारी किया नया प्रस्तावित परीक्षा कैलेंडर, सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 25 जुलाई से

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं का प्रस्तावित परीक्षा शेड्यूल जारी किया है. संयुक्त असैनिक सेवा (Combined Civil Services) मुख्य परीक्षा सहित कई महत्वपूर्ण परीक्षाओं की नई तिथियां घोषित की गई हैं.
 
झारखंड की खबरें

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं का प्रस्तावित परीक्षा शेड्यूल जारी किया है. संयुक्त असैनिक सेवा (Combined Civil Services) मुख्य परीक्षा सहित कई महत्वपूर्ण परीक्षाओं की नई तिथियां घोषित की गई हैं.

 

संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा (रेगुलर) 2025 का आयोजन 25, 26 और 27 जुलाई 2026 को होगा. वहीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा (बैकलॉग) 2023 1, 2 और 3 अगस्त 2026 तथा संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा (बैकलॉग) 2025 8, 9 और 10 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी.

 

सिविल जज (जूनियर डिवीजन) लिखित परीक्षा 6 और 7 सितंबर 2026 को होगी. सहायक लोक अभियोजक (बैकलॉग) लिखित परीक्षा 8 से 12 सितंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी.इसके अलावा फैक्ट्री निरीक्षक (Inspector of Factories) लिखित परीक्षा 11 और 12 सितंबर, प्रोजेक्ट मैनेजर लिखित परीक्षा 19 और 20 सितंबर, सहायक लोक अभियोजक (रेगुलर) लिखित परीक्षा 25 से 29 सितंबर तथा बॉयलर इंस्पेक्टर लिखित परीक्षा 26 और 27 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी.

 

जेपीएससी ने  स्पष्ट किया गया है कि अपरिहार्य कारणों से परीक्षा तिथियों में परिवर्तन किया जा सकता है. अभ्यर्थियों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाली नवीनतम सूचनाओं पर नियमित रूप से नजर रखने की सलाह दी गई है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही