Search

 
 
 

Education News : JPSC ने जारी किया संयुक्त असैनिक सेवा (बैकलॉग) प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (बैकलॉग) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 का परिणाम जारी कर दिया है. यह परीक्षा 17 मई 2026 को आयोजित की गई थी
 
झारखंड की खबरें

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (बैकलॉग) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 का परिणाम जारी कर दिया है. यह परीक्षा 17 मई 2026 को आयोजित की गई थी. अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.jpsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं.

 

प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी अब संयुक्त असैनिक सेवा (बैकलॉग) मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल होने के पात्र होंगे.मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 जुलाई 2026 से शुरू होगी. सफल अभ्यर्थियों को आवेदन के साथ आवश्यक प्रमाण-पत्र और अन्य दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने होंगे. दस्तावेजों की हार्ड कॉपी जमा करने से संबंधित दिशा-निर्देश भी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं.

 

JPSC ने कहा है कि यदि प्रकाशित परिणाम में किसी प्रकार की त्रुटि या टंकण संबंधी गलती पाई जाती है, तो आयोग आवश्यक संशोधन करने का अधिकार सुरक्षित रखता है.अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे मुख्य परीक्षा से संबंधित सभी दिशा-निर्देश, आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी के लिए नियमित रूप से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.jpsc.gov.in देखते रहें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही