Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Education News : JSSC ने उत्पाद सिपाही परीक्षा-2023 की संशोधित अंतिम उत्तर कुंजी जारी की

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 से संबंधित एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 से संबंधित एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है. आयोग ने बताया कि परीक्षा के प्रश्नपत्र-2 में नागपुरी, खोरठा व संथाली विषयों की संशोधित अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है.

 

उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन 12 अप्रैल 2026 को राज्य के 8 जिलों -रांची, रामगढ़, खूंटी, बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, देवघर और दुमका में किया गया था.परीक्षा के बाद आयोग ने सभी प्रश्नपत्रों की औपबंधिक उत्तर कुंजी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित कर अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आपत्तियां आमंत्रित की थीं. प्राप्त आपत्तियों की विषय विशेषज्ञ समिति द्वारा समीक्षा के बाद 1 जून 2026 को अंतिम उत्तर कुंजी जारी की गई थी.

 

इसके बाद प्रश्नपत्र-2 के नागपुरी, खोरठा और संथाली विषयों से संबंधित कुछ अभ्यर्थियों ने साक्ष्य सहित आपत्तियां दर्ज कराईं. विषय विशेषज्ञ समिति की अनुशंसा के आधार पर आयोग ने अंतिम उत्तर कुंजी में संशोधन करते हुए इन तीनों विषयों की संशोधित अंतिम उत्तर कुंजी अलग से अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित कर दी है.आयोग ने संबंधित अभ्यर्थियों को संशोधित उत्तर कुंजी देखने के लिए JSSC की आधिकारिक वेबसाइट https://jssc.jharkhand.gov.in पर जाने की सलाह दी है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही