Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राज्यपाल के शैक्षणिक सलाहकार प्रो. ई बालागुरुसामी पहुंचे स्‍कूल ऑफ मास कम्‍युनिकेश, विभाग को सराहा

Ranchi : गवर्नर सह चांसलर के एकेडमिक एडवाइजर प्रो. ई बालागुरुसामी 25 अप्रैल को आरयू के वीसी प्रो. डॉ. अजीत कुमार सिन्‍हा के साथ स्‍कूल ऑफ मास कम्‍युनिकेशन पहुंचे. मास कम्‍युनिकेशन में उनके आने पर निदेशक प्रो. डॉ. बीपी सिन्‍हा ने झारखंडी चादर ओढाकर उनका स्‍वागत किया. इसके बाद एकेडमिक एडवाइजर प्रो. ई बालागुरुसामी ने रूचिपूर्वक पूरे मास कॉम विभाग को देखा. उन्‍हें बताया गया कि रांची युनिवर्सिटी का मास कम्‍युनिकेशन विभाग बिहार झारखंड का पहला पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग है. यह सुन उन्‍होंने प्रसन्‍नता व्‍य‍क्‍त की. प्रो. ई बालागुरुसामी ने कुलपति  के साथ विभाग में कक्षाओं के साथ ही लाईब्रेरी, ऑडिटोरियम, स्‍टूडियो, कंप्‍यूटर लैब को देखा और विभाग की सराहना की. मास कॉम के निदेशक डॉ. बीपी सिन्‍हा ने उन्‍हें आरयू मास कॉम की हाल की गतिविधियों की जानकारी भी दी. उन्होंने बताया कि स्‍कूल ऑफ मास कम्‍युनिकेशन का मुंबई युनिवर्सिटी से एमओयू किया गया है. स्‍टूडेंट एक्‍सचेंज प्रोग्राम के तहत मुंबई से छात्र पांच दिवसीय दौरे पर आये थे. कुछ दिनों पहले विभाग ने बॉलीवुड के प्रसिद्ध फिल्‍म एडिटर असीम सिन्‍हा को यहां बुलाकर छात्रों के लिये एक वर्कशॉप कराया है और जल्‍द ही यहां के छात्र वर्कशॉप में भाग लेने मुबंई युनिवर्सिटी जाएंगे. विभाग के क्रियाकलापों पर  प्रो. ई. बालागुरुसामी ने संतोष प्रकट किया. इस अवसर पर कुलपति आरयू प्रो.डॉ. अजीत कुमार सिन्‍हा, कुलसचिव डॉ. मुकुंद चंद्र मेहता, डिप्‍टी डायरेक्‍टर वोकेशनल डॉ. स्‍मृति सिंह, मास कॉम के उपनिदेशक डॉ. विष्‍णु चरण महतो, विभागीय शिक्षक संतोष उरांव, मनोज कुमार शर्मा, संकर्षण परिपूर्णन, पीएस तिवारी, सुशील रंजन उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : जवान">https://lagatar.in/held-arms-as-soon-as-he-was-young-levi-was-threatening-people-4-arrested/">जवान

होते ही थाम लिया हथियार, लोगों को डरा-धमका मांग रहे थे लेवी, 4 धराये
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही