Search

 
 
 

ईईसीएल का रांची नगर निगम पर 10 करोड़ बकाया, शहर में अब नयी स्ट्रीट लाइट नहीं लगा रही कंपनी

 
Jayantey Vikash Ranchi : रांची नगर निगम क्षेत्र में कई सड़कों पर शाम होते ही अंधेरा छा जाता है. इसकी वजह है कि स्ट्रीट लाइट का नहीं जलना. बारिश के मौसम में कई स्ट्रीट लाइट खराब हो गयी हैं. उसे बदलने के लिए नगर निगम के कंट्रोल रूम में प्रतिदिन 30- 40 कंप्लेन आ रहे हैं. पर इसका समाधान नहीं हो पा रहा है. निगम द्वारा कराए गए सर्वे के अनुसार अभी राजधानी की सड़कों पर 15000 स्ट्रीट लाइट लगाने की जरूरत है. निगम ने स्ट्रीट लाइट के लिए ईईसीएल कंपनी को कुछ महीने पहले प्रस्ताव भी भेजा. लेकिन कंपनी द्वारा लाइट नहीं लगाई जा रही है. स्ट्रीट लाइट लगाने का काम ईईसीएल कंपनी को सौंपा गया है. लेकिन रांची नगर निगम पर कंपनी का 10 करोड़ रुपये बकाया हो गया है. इस कारण कंपनी अब राजधानी में नई स्ट्रीट लाइट नहीं लगा रही है. जानकारी के अनुसार, पूरे झारखंड की पंचायत और नगर निगम पर कंपनी का कुल 130 करोड़ रुपए बकाया हो चुका है, जिसका भुगतान अब तक नहीं हो पाया है. इसे भी पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/councilors-angry-due-to-lack-of-meeting-of-ranchi-municipal-corporation-board-in-agitation-mood/">रांची

नगर निगम बोर्ड की बैठक नहीं होने से पार्षद नाराज, आंदोलन के मूड में

55 हजार स्ट्रीट लाइट लगी हैं पूरे शहर में

राजधानी की मुख्य सड़कों और मोहल्लों में कुल 55 हजार स्ट्रीट लाइट लगी हैं. स्ट्रीट लाइट के मेंटेनेंस और इंस्टॉलेशन का खर्च लगभग 72 लाख रुपये पड़ता है. रांची में सबसे पहले 10,000 स्ट्रीट लाइट्स लगायी गयी थी. उसके बाद 32000 स्ट्रीट लाइट्स लगायी गयी. तीसने फेज में 15000 और स्ट्रीट लाइट लगायी गयी. लेकिन फिलहाल एक भी स्ट्रीट लाइट न बदली जा रही है और न ही नयी लगायी जा रही है.

खराब लाइट का कंप्लेन टोल फ्री नंबर पर कर सकते हैं

शहर में लगी स्ट्रीट लाइट्स में यदि कुछ खराबी आये, तो लोग कंप्लेन दर्ज करा सकते हैं. इसके लिए निगम ने ईईसीएल की ओर से टोल फ्री नंबर 1800 180 3580 जारी किया है. साथ ही मेंटेनेंस करने वाली लोकल एजेंसी के पास भी कंप्लेन दर्ज कराया जा सकता है. एजेंसी का फोन नंबर 72570 00145 है. ईसीएल कंपनी के पदाधिकारियों ने बताया कि कंप्लेन मिलने पर हमारी टीम खराबी ठीक करती है. इसे भी पढ़ें- सिकिदिरी">https://lagatar.in/water-leaks-from-the-canal-of-sikidiri-hydel-power-plant-power-generation-stopped/">सिकिदिरी

हाईडल पावर प्लांट के केनाल से पानी का रिसाव, बिजली उत्पादन हुआ बंद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही