Search

भारत बंद का गावां में दिखा असर, घंटों जाम रही सड़क, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Ganwa (Giridih) :  संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आहूत भारत बंद का गावां में असर देखा गया. यहां थाना मोड़ के पास भाकपा माले के बैनर तले अखिल भारतीय किसान महासभा ने सड़क जाम की. तकरीबन एक घंटे तक सड़क जाम होने की वजह से  वाहनों की लंबी कतार लग गयी. सड़क जाम कर सभी ने एमएसपी लागू करने और किसानों पर किये गये फर्जी मुकदमा वापस लेने की मांग करते हुए पीएम मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर किसानों के आंदोलन को कुचलने का प्रयास कर रही मोदी सरकार

मौके पर पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा किसानों पर लगातार अत्याचार किया जा रहा है. संविधान और लोकतंत्र पर लगातार हमले हो रहे हैं. गाजियाबाद और सिंधु घाटी बॉर्डर पर कील ठोककर किसानों को दिल्ली जाने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है. मोदी सरकार ने तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर किसानों के आंदोलन को कुचलने का प्रयास किया है. कहा कि केंद्र सरकार द्वारा एक वर्ष पूर्व तीन कृषि कानून वापस लेने के बाद किसानों के साथ जो समझौता हुआ था. उस समझौते से भाजपा सरकार आज पिछड़ रही है. उन्होंने कहा कि एमएसपी लागू करने और किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर हुए फर्जी मुकदमा को वापस नहीं लिया गया है. जिसके कारण आज किसान भारत बंद का ऐलान कर अपने हक और अधिकार मांग रहे हैं. मौके पर जिप सदस्य पवन चौधरी, प्रखंड सचिव नागेश्वर यादव, सकलदेव यादव, अमित बरनवाल, अकलेश यादव, प्रदीप यादव, मीणा देवी, आनंदी यादव, अशोक मोदी, चंदन कुमार, नरेश राणा समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp