Search

 
 
 

लगातार की खबर का असर:  सूखे हैंगिंग गार्डन में लौटी बहार

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) Lagatar impact: पिछले दिनों लगातार न्यूज में छपी खबर का असर गुरुवार21  जुलाई को दिखा. पिछले एक माह से शहर के रणधीर वर्मा चौक पर सूख रहे हैंगिंग गार्डन के पौधों की सुध नगर आयुक्त ने ली. सूखे पौधों को हटा कर नए पौधों को लगाने का काम शुरू किया गया. इस काम में लगे श्रमिक गमले में नई मिट्टी भरने के साथ हरे भरे पौधे लगाने का काम कर रहे थे. शाम पांच बजे तक हैंगिंग गार्डन के आधे से अधिक गमलों में पौधे लगाने का काम पूरा कर लिया गया था. ज्ञात हो निगम का हैंगिग गार्डन हुआ वीरान, सुख गये सारे पौधे शिर्षक के साथ 17 जुलाई 2022 को खबर प्रकाशित की गई थी. देर ही सही निगम को इन पौधों की याद आ गई. इस मार्ग से आने जाने वाले लोगों के चेहरे पर भी मुस्कान दिखी. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही