Search

 
 
 

झारखंड में दिखेगा चक्रवाती तूफान फेंगल का असर, 1-3 दिसंबर तक बारिश की संभावना

 
Ranchi: झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में एक से तीन दिसंबर तक बारिश की संभावना जताई गई है. विभाग की मानें तो बंगाल की खाड़ी से उठा साइक्लोन फेंगल तूफान अब बिहार और झारखंड में भी असर दिखा सकता है. मौसम विभाग ने इस तूफान के प्रभाव को लेकर झारखंड और बिहार के लिए अलर्ट जारी किया है. इस दौरान पारा भी नीचे गिरकर 10 डिग्री सेल्यिसस तक जा सकता है. जिससे कनकनी भी बढ़ेगी. इसे भी पढ़ें -झारखंड">https://lagatar.in/hemant-soren-took-oath-as-the-14th-chief-minister-of-jharkhand-unity-of-india-alliance-visible/">झारखंड

के 14 वें मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन ने ली शपथ, दिखी इंडिया गठबंधन की एकजुटता

अधिकतम तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की तक गिरावट दर्ज की जा सकती है. वहीं तीन दिसंबर से न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है. इससे ठंढ़ बढ़ेगी. फिलहाल राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस से अधिक है.

साऊदी अरब का नाम दिया हुआ है फेंगल

चक्रवाती तूफान फेंगल का नाम साऊदी अरब का दिया हुआ है. अगले दो से तीन दिनों तमिलनाडू तट पर टकराने की संभावना है. इसके बाद यह श्रीलंका की ओर बढ़ जाएगा. मौसम विभाग के अनुसार फेंगल के प्रभाव से आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है. इसे भी पढ़ें -गोपालगंज:">https://lagatar.in/nia-raids-in-smuggling-case/">गोपालगंज:

मानव तस्करी केस में NIA की रेड, दो हिरासत में
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही