Patna : चक्रवाती तूफान मोका का असर बिहार के उत्तरी और पूर्वीं इलाकों में देखने को मिल रहा है. इन क्षेत्रों में तेज हवाएं और बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है. इस बीच मौसम विभाग ने उत्तरी बिहार (समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी) और पूर्वी बिहार के कुछ हिस्सों में अगले दो दिनों तक बारिश का अनुमान जताया है. मौसम विभाग के मुताबिक, 16 और 17 मई को राजधानी पटना समेत कुछ अन्य जिलों में आसमान में बादल छाए रहेंगे. साथ ही तेज हवाएं और गरज के साथ बारिश की भी संभावना है. हवा की गति 40 किलोमीटर प्रति घंटे की हो सकती है. मौसम विभाग ने इन इलाकों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है. (पढ़ें, आरएसएस">https://lagatar.in/rss-chief-mohan-bhagwats-four-day-jharkhand-tour-from-today/">आरएसएस
प्रमुख मोहन भागवत का चार दिवसीय झारखंड दौरा आज से)
: रेलवे ट्रैक पर पुलिस जवान का शव बरामद, ट्रेन से कटकर हुई मौत [wpse_comments_template]
प्रमुख मोहन भागवत का चार दिवसीय झारखंड दौरा आज से)
दक्षिण बिहार के कई जिलों में तापमान में होगी वृद्धि
बता दें कि रविवार और सोमवार को उत्तर-पूर्वी बिहार के कुछ जिलों में बारिश हुई थी. इससे पटना समेत 22 जिलों में अधिकतम तापमान में कमी आयी है. पटना में अधिकतम तापमान में 3.6 डिग्री, नालंदा में 4.3 डिग्री, खगड़िया में 6.0 डिग्री, वैशाली में 5.6 डिग्री और मुजफ्फरपुर में 4.8 डिग्री गिरावट दर्ज की गयी है. दूसरी तरफ दक्षिण बिहार के कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है. औरंगाबाद, गया, बांका और मोतिहारी में अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गयी है. अगले दो दिनों में इन इलाकों में तीन से चार डिग्री तक तापमान बढ़ने के आसार हैं. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-dead-body-of-policeman-found-on-railway-track-killed-by-train/">पलामू: रेलवे ट्रैक पर पुलिस जवान का शव बरामद, ट्रेन से कटकर हुई मौत [wpse_comments_template]
Leave a Comment