Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

महंगाई की मार! पेट्रोल-डीजल के बाद CNG-PNG भी हुआ महंगा

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk : देशभर में महंगाई चरम पर है. आम आदमी को महंगाई से राहत नहीं मिल रही है. रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल के दाम पहले से ही रिकॉर्ड स्तर पर है. अब सीएनजी और पीएनजी गैस के दाम भी बढ़ गये हैं. इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने घरेलू पीएनजी की कीमत में 1 रुपये प्रति एससीएम की वृद्धि की है. वहीं सीएनजी 50 पैसे महंगा हो गया है. राहत भरी खबर यह है कि सीएनजी और पीएनजी के दाम पूरे देश में नहीं बढ़े हैं. बल्कि दिल्ली और उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में सीएनजी-पीएनजी महंगे हुए हैं. नयी कीमत आज यानी 24 मार्च से लागू होंगे.

सीएनजी-पीएनजी के लिए भी चुकानी होगी ज्यादा कीमत

दिल्ली में अब सीएनजी गैस के लिए भी लोगों को ज्यादा कीमत चुकानी होगी. दिल्ली में गुरुवार से लोगों को 59.01 रुपये की बजाय अब 59.51 रुपये देने होंगे. वहीं दिल्ली में पीएनजी गैस की कीमत 36.61 रुपये से बढ़कर 37.61 रुपये प्रति एससीएम हो गयी है. वहीं गौतम बुद्ध नगर में लोगों को पीएनजी गैस के लिए 35.86 रुपये प्रति एससीएम देने होंगे. इसे भी पढ़े : यूपी">https://lagatar.in/up-bjp-legislature-party-meeting-today-three-deputy-chief-ministers-may-be-sworn-in-on-march-25/">यूपी

: बीजेपी विधायक दल की बैठक आज, बन सकते हैं तीन उपमुख्यमंत्री, 25 मार्च होगा शपथ ग्रहण

लगातार दो दिनों के बाद आज पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े

बता दें कि पेट्रोल-डीजल के लगातार दो दिनों तक दाम बढ़ने के बाद गुरुवार को आम जनता को राहत मिली है. आज सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ाये हैं. 137 दिनों मे बाद मंगलवार को पेट्रोल-डीजल के दाम 80 पैसे महंगा हुआ था. उसके बाद बुधवार को भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के रेट्स में 80 पैसे की बढ़ोतरी की थी. इस तरह तीन दिनों में पेट्रोल-जीडल 1 रुपये 60 पैसे महंगा हुआ है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम 97.01 रुपये पर स्थिर है. जबकि एक लीटर डीजल 88.27 रुपये में बिक रहा है. इसे भी पढ़े : सुबह">https://lagatar.in/morning-news-diary-24-march-2022/">सुबह

की न्यूज डायरी।।24 MAR।।1932 खतियान पर क्या बोले हेमंत सोरेन।।नामकुम अंचल कार्यालय का कारनामा।।टूट गई मुकेश सहनी की पार्टी।।IPC-CRPC धाराओं में होगा संशोधन।।समेत कई खबरें और वीडियो

एलपीजी सिलेंडर भी 50 रुपये हुआ महंगा

बता दें कि इससे पहले ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की थी. सिलेंडर 50 रुपये महंगा हो गया है. 6 अक्टूबर के बाद यह पहली बढ़ोतरी है. इस महीने की शुरुआत में तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 105 रुपये की बढ़ोतरी की थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही