Search

 
 
 

Iran War का इफेक्ट, प्रीमियम पेट्रोल 2.09 से 2.35 रुपये, औद्योगिक डीजल 22 रुपये महंगा

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल के दाम 2.09 से लेकर 2.35 रुपये तक बढ़ा दिये हैं. यह बदलाव आज शुक्रवार सुबह 6 बजे से ही पूरे देश में लागू हो चुका है.
 
  • सामान्य पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि नहीं की गयी है.
  • प्रीमियम पेट्रोल सामान्य पेट्रोल की तुलना में हाई क्वालिटी वाला होता है
  • प्रीमियम श्रेणी कुल पेट्रोल बिक्री का केवल दो से चार फीसदी है.

 New Delhi :  खाडी युद्ध का सीधा असर भारत के फ्यूल मार्केट पर पड़ा है. बता दें कि आज शुक्रवार को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2.09 रुपये से लेकर 2.35 रुपये प्रति लीटर तक कीमत बढ़ा दी है.

 

इसके अलावा औद्योगिक उपयोग वाले थोक डीजल की कीमत 22 रुपये प्रति लीटर बढ़ाई गयी है  यह बदलाव आज शुक्रवार सुबह  6 बजे से ही पूरे देश में लागू हो गया हे. 


इस बढ़ोतरी के बाद नयी दिल्‍ली में प्रीमियम पेट्रोल 107 रुपये से 112.30 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. जबकि  मुंबई में इसकी कीमत 115-120.30 रुपये प्रति लीटर हो गयी है.

 

चेन्‍नई की बात करें तो यहां प्रीमियम पेट्रोल  112-117.30 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.  जिन कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ाये हैं, उनमें HPCL, BPCL और IOCL शामिल हैं. 


पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने जानकारी दी कि सामान्य पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि नहीं की गयी है. जानकारी दी कि  प्रीमियम श्रेणी कुल पेट्रोल बिक्री का केवल दो से चार फीसदी है. कहा कि सरकार आम आदमी पर कोई मूल्य वृद्धि का बोझ नहीं डालना चाहती. 

 

क्या होता प्रीमियम पेट्रोल : प्रीमियम पेट्रोल सामान्य पेट्रोल की तुलना में हाई क्वालिटी वाला होता है, जिसमें 91-95+ ऑक्टेन नंबर होता है. इसमें विशेष एडिटिव्स और डिटर्जेंट होते हैं,  जो इंजन को साफ रखते हैं.

 

यह वाहनों में नॉकिंग (खटखटाहट) कम करते हैं. प्रीमियम पेट्रोल हाई क्वालिटी वाली कारों या स्पोर्ट्स बाइक में बेहतर पिकअप और माइलेज देता है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें  

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही